Jaivardhan News

BJP : नायब सिंह सैनी बनें हरियाणा के नए CM, 5 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, देखिए

Untitled 2 copy 1 https://jaivardhannews.com/haryana-government-fell-due-alliance-breaking/

Hariyana Government : लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के बाद हरियाणा में BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 11.50 बजे चंडीगढ़ में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपनी पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि नायब सिंह सैनी ने 11वें CM के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में राजभवन में आयोजित किया गया था। नायब सैनी ने शपथ से पहले मनोहरलाल खट्टर के पैर छुए। बता दें कि कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल है, जिन्होने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। उन्हें विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर का स्थान लिया, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

जननायक जनता पार्टी (JJP) के महासचिव दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार सुबह सरकारी गाड़ियां लौटा दीं। इसके बाद ही सियासी हलचल तेज हो गई थी। JJP लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी, जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने के पक्ष में है। इस कारण जननायक जनता पार्टी ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले थे, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। जिसके बाद से ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि नए CM कौन होगा, इसी बीच विधायक दल बैठक बुलाई गई। जिसके बाद नायब सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई दी गई।

Hariyana Government : गठबंधन टूटा, पर BJP के पास बहुमत

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें है, जिसमें से भाजपा के 41 विधायक है, जबकि 6 निर्दलीय व 1 हलोपा का विधायक भी उनके साथ है। यानि अभी भाजपा के पास 48 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए फिलहाल 46 सीटे चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस के पास 30 सीटें है, तो जजपा के पास 10 सीटे, 1 इनेलो व 1 निर्दलीय विधायक विपक्ष के साथ है।

BJP Hariyana : भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद CM बने नायब सैनी

चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में विधायकों के साथ पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ मौजूद थे। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी उपस्थित थे। जिसके बाद राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें नायबसिंह सैनी ने 11वें CM के रूप में शपथ ले ली। उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ले ली।

Political Drama : जजपा में भी हुई बगावत, 5 विधायक बैठक में नहीं

भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जजपा में भी बगावत के स्वर दिख रहे हें। जजपा ने सभी 10 विधायकों की दिल्ली में विशेष बैठक बुलाई, जिसमें 5 विधायक नहीं पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक ये सभी चंडीगढ़ में हैं और भाजपा के संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जो भगदड़ आज हम हरियाणा में देख रहे हैं, वो किसान, नौजवान व पहलवान के दबाव में हो रही है। यही देश में भी होने जा रहा है।

Political News : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात में नहीं बनी बात

जजपा के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की थी। इसके बाद CM मनोहर लाल खट्‌टर ने चंडीगढ़ में सोमवार रात और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुला ली। इसमें सभी मंत्री-विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक शामिल हुए। दुष्यंत चौटाला भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक, पेश कर सकते हैं दावा

भाजपा व जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस भी अलर्ट हो गई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी विधायकों की आनन-फानन में मीटिंग बुला ली है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। Congress MLA meeting

MLA गोपाल कांडा बोले- हमारे हिसाब से गठबंधन टूट गया

हलोपा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात की है, जिससे लग रहा है कि जेजेपी व भाजपा का गठबंधन टूट गया है। भाजपा लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतेगी। कांडा ने कहा कि पहले भी जजपा की कोई जरूरत नहीं थी। निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि सीएम ने नए तरीके से समर्थन मांगा है। समर्थन पत्र राज्यपाल को हम सौंपेंगे।

Hariyana Political Update : अभी यह है हरियाणा की स्थिति

Exit mobile version