01 24 https://jaivardhannews.com/heavy-rain-in-rural-areas-including-city/

राजसमंद। शनिवार को शहर के आस-पास तेज बारिश हुई। पिछले दो दिनों से राजसमंद जिले में जेठ माह में सावन सी झड़ी लगी हुई। सुबह उमस व गर्मी से लोग बेहाल रहे तो दोपहर होते-होते काले घने बादल छाने के बाद बिजली की गडग़ड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया।

कुंवारिया, रेलमगरा, कुरज, मोही, भावा, मादडी गांवों में तेज बारिश हुई। राजसमंद व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में दो इंच बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। शहर में दोपहर ढाई बजे तेज बारिश हुई। शहर की सड़कों पर पानी तेजी से बहने लग गया। वहीं शहर के आस-पास धोइंदा, सेवाली, सनवाड़ में भी तेज बारिश हुई। कुंवारिया, भावा, मादडी में शाम साढ़े तीन बजे तेज बारिश हुई। शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम एकदम से खुशनुमा बन गया। वहीं 13 जून से प्री मानसून की बारिश होना शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार प्री मानसून भी नहीं आया। उससे पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है, कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी स्थिति बनी है।