Jaivardhan News

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

01 63 https://jaivardhannews.com/heavy-rain-in-rural-areas-including-city-2/

राजसमंद। जिले में गुरुवार को सुबह से ही बादलों की आजवाही रही। सुबह से लोग गर्मी से परेशान रहे। करीब साढ़े ग्यारह बजे घने बादल छाए और शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। उमस व गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मक्के की फसल सुखने के कगार पर थी यह बारिश किसानों के लिए राहतभरी रही।

कांकरोली शहर में दोपहर 12 बजे बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक रूकरूक कर चलती रही। तेज बारिश से शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से पानी बहने लगा। साथ ही राजनगर, पीपरड़ा, केलवा, पसूंद, मुंडोल, पुठोल, सांगठ कला, बागोटा, भुडान में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। एकाएक बारिश से वातावरण में ठंडक गुल जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Exit mobile version