Jaivardhan News

Video… राजसमंद में पत्नी बनने से इनकार किया तो एक व्यक्ति दांतों से विधवा की नाक काट ली, फिर वहीं थूक गया

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2022/12/Kumbhalgarh-Women-nose-cut.mp4

दांतों से नाक काट कर चबा गया। क्या कोई इंसान ऐसी हैवानियत भरी हरकत कर सकता है। हर कोई चौंक जाएगा और जो भी सुनेगा या पढ़ेगा, उसका तन- मन भी झकझोर उठेगा। अब आप अंदाजा लगाइएगा कि उस महिला पर क्या बीती होगी, जिसका नाक काटकर चबा लिया और फिर हैवान व्यक्ति कटा नाक वहीं थूककर चलता बना। बाद में पीडि़त महिला को कटे हुए नाक के साथ तत्काल लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

यह हैवानियत की हद पार वाली यह खौफनाक घटना राजस्थान में राजसमंद जिले के अंतर्गत केलवाड़ा थाना क्षेत्र की है। तलादरी गांव की एक विधवा महिला मोतीबाई पत्नी स्व भैरूसिंह खरवड़ ने केलवाड़ा थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि 16 दिसंबर दोपहर दो बजे वह गांव की गंगाबाई पत्नी बब्बरसिह खरवड़ राजपूत के बीड़ में चारा काट रही थी, जहां उनके साथ एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे। तभी चदाणा वाड़ा, तलादरी निवासी भूरसिंह पुत्र चतरसिंह खरवड़ हाथ में धारदार दांतली (हथियार) लेकर पहुंचा, जहां सरेआम बोला कि अभी पत्नी बनकर उसके साथ चल, वरना वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। यह कहते हुए आरोपी भूरसिंह ने धारदार हथियार दांतली से पीडि़ता गंगाबाई पर जानलेवा हमला कर दिया, मगर पीडि़ता व अन्य महिलाओं के बीच बचाव के प्रयास में हथियार दूर जा गिरा। फिर भी आरोपी उसे इधर से उधर घसीटता रहा और पीडि़त महिला चीखती व चिल्लाती रही। हालांकि मौके पर कई महिलाएं व पुरुष भी मौजूद थे, जिनमें से कुछ महिलाएं बीच बचाव का प्रयास कर रही थी और आरोपी का समझा भी रही थी। हाथ में कोई हथियार नहीं रहा, तो आरोपी भूरसिंह ने गंगाबाई को नीचे गिराकर दांतों से उसके नाक को चबाते हुए काटकर अलग कर दिया। कटा नाक मुंह से वापस उसी जगह थूंकते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पीडि़त महिला को केलवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार शुरू करने के साथ ही केलवाड़ा थाने में भूरसिंह खरवड़ के खिलाफ जानलेवा हमला करने व नाक काटने की रिपोर्ट दी।

महिलाओं ने किया बचाव, फिर परिजन पहुंचे

बीड़ में चारा काटते वक्त अचानक आरोपी भूरसिंह ने आकर हमला किया, तो अन्य महिलाएं व ग्रामीण भी सकते में पड़ गए। गंगाबाई का नाक दांतों से काटने पर महिलाओं ने बीच बचाव किया। इस दौरान गंगाबाई पत्नी बब्बरसिंह, उनकी पुत्री लीला, भावना पुत्री नाहरसिंह, सोहन पुत्र टकचंद नाई सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे।

आरोपी से हुआ था नाता विवाह

विधवा गंगाबाई खरवड़ ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति भैरूसिंह का करीब छह सात साल पहले निधन हो गया था। उसके दो बेटे- बेटी थी है। डेढ़ साल पहले आरोपी भूरसिंह शादी का झांसा देकर जबरन नाता विवाह की आड़ में ले गया। फिर उसका शारीरिक शोषण किया और आए दिन में मारपीट भी करता रहता था। इसको लेकर पीडि़त महिला पहले भी केलवाड़ा थाने में रिपोर्ट दे चुकी है, मगर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। इस पर पीडि़त महिला भूरसिंह से नाता विवाह को तोडक़र वापस तलादरी में बेटे- बेटी के घर लौट आई। इस पर भूरसिंह वापस गंगाबाई को पत्नी बनाकर ले जाना चाह रहा था, जबकि गंगाबाई उसके साथ जाने को सहमत नहीं थी। इसी वजह से भूरसिंह ने यह हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गंगाबाई पर हमले व दांतों से नाक काटने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे इसी घटना का बताया जा रहा है। हालांकि जयवद्र्धन न्यूज इसका दावा नहीं करता है कि यह वीडियो वही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महिला को खुलेआम धमका रहा है।

भांजी के साथ थाने पर पहुंची महिला

गंगाबाई उसकी भाणेज कमला के साथ केलवाड़ा थाने पर पहुंची, जहां पुलिस ने भूरसिंह पुत्र चतरसिंह खरवड़ के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया। अब इस मामले की जांच एएसआई अर्जुनलाल द्वारा की जा रही है।

Kelwara police Station in FIR Copy

Women nose cut https://jaivardhannews.com/if-she-refused-to-become-a-wife-then-the-womans-nose-was-cut-off-in-rajasthan/
Exit mobile version