msg 1770438490 1508 1 https://jaivardhannews.com/in-rajsamand-a-knife-was-stabbed-in-the-stomach-while-demanding-a-loan-there-was-chaos-and-people-got-angry/

लेन-देन का झगड़ा : पालिकाकर्मी को चाकू घोंपा

देवगढ़ नगर में एसबीआई बैंक के सामने शुक्रवार दोपहर एक युवक ने नगरपालिका के सफाई कर्मचारी पर रुपयों के लेन-देन को लेकर हुई बहस के दौरान चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिए। हमलावर ने पेट में तीन वार किए, जिससे गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। देवगढ़ पुलिस ने आरोपी को मौके से ही डिटेन कर लिया।
जानकारी के अनुसार किशनलाल (32) पुत्र बाबूलाल निवासी देवगढ़ नगरपालिका कार्यालय से मारू दरवाजा की तरफ सफाई कार्य करने जा रहा था तभी एसबीआई बैंक के सामने राधेश्याम पुत्र रामलाल निवासी बाघाना का उससे रुपयों के लेन-देन की बात पर बहस एवं झगड़ा हो गया। राधेश्याम ने किशन पर चाकू से हमला कर तीन वार किए। किशन के पेट एवं पांव में चोट आई। घाव गहरा होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अतिव्यस्ततम क्षेत्र में हुई घटना के दौरान भीड़ जमा हो गई। घायल को देवगड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

घायल की पत्नी ने दी रिपोर्ट

भीम डीएसपी राजेन्द्र सिंह नें बताया कि घायल कर्मचारी की पत्नी माया देवी ने रिपोर्ट दी । इसमे बताया कि उसके पति किशनलाल नगरपालिका में सफाई कार्य करते है। दोपहर दो बजे घर से सफाई के लिए निकले। शाम चार बजे राधेश्याम ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से वार किया। नारायण एवं बंशीलाल रेगर एवं अन्य लोगो ने छुड़ाया, नहीं तो उन्हें जान से मार देते। मारपीट का कारण बताया कि उसके पति ने राधेश्याम को रूपए उधार दे रखे थे, जिसकी उगाही करने पर हमला कर दिया।

सफाई कर्मियों में छाया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

msg 1770438490 1510 https://jaivardhannews.com/in-rajsamand-a-knife-was-stabbed-in-the-stomach-while-demanding-a-loan-there-was-chaos-and-people-got-angry/

सूचना मिलते ही पालिका कर्मचारियो के साथ सफाई कर्मचारी हॉस्पिटल पहुचें, जहां उन्होने काफी आक्रोश जताया। कर्मचारी नगरपालिका गए व कार्यवाहक ईओ एवं देवगढ़ एसडीएम अजय अमरावत, चेयरमैन शोभालाल रेगर एवं उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान को पुरी घटना की जानकारी देकर कार्यवाही की मांग की। नगर पालिका सयुंक्त कमर्चारी संघ ने डीएसपी राजेन्द्र सिंह को ज्ञापन भी दिया। इसमें जमादार महेन्द्र ने बताया कि यह घटना चिंतनीय है। किशनलाल गम्भीर रूप से घायल है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की, अन्यथा पालिका सफाई व अन्य कार्मिको द्वारा 5 दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरने की चेतावनी दी गई।

मांमला दर्ज, जांच चल रही है।

राजेंद्र सिंह राठौड़, डीएसपी, भीम ने सूचना दी कि शहर में चाकूबाजी की घटना में एक सफाई कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को तुरत डिटेन कर लिया है। घायल की पत्नी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मांमले की जांच चल रही है।