IPL

IPL 2024 : अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो मनोरंजन के महाडोज के लिए तैयार हो जाइए… आईपीएल सीजन-17 शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 22 मार्च को रात 8 बजे पहला मुकाबला चेन्नई और बेंगलुरु में होगा। संभवतः 66 दिन चलने वाले क्रिकेटोत्सव में 10 टीमें कुल 74 मैच खेलेंगी। 26 मई को फाइनल संभव है। आम चुनावों की वजह से बीसीसीआई ने अभी सिर्फ शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल ही जारी किया है, जो कि 7 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इसके बाद बचा शेड्यूल जारी होगा।

ipl match : 5 टीमों के नए कप्तान, मुंबई में अब हार्दिक का दौर

  • हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस
  • शुभमन गिल गुजरात टाइटस
  • ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स
  • श्रेयस अय्यर केकेआर
  • पैट कमिंस सनराइजर्स

Today ipl match : बड़े चेहरे जो इस बार नहीं दिखेंगें

इंग्लैण्ड के बेन स्टोक्स, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, जेसन रॉय, मार्क वुड और हैरी बुक चोट, वर्कलोड मैनेजमेंट और निजी कारणों से नहीं हैं। भारत के मोहम्मद शमी चोट के चलते बाहर। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और जोश हेजलवुड इस बार बिके ही नहीं।

IPL Score : नए नियम : दो बाउंसर फेंक सकेंगे

इस बार तेज गेंदबाज एक ओवर में दो बाउंसर फेंक सकेंगे। स्मार्ट रिप्ले सिस्टम भी लागू होगा। पिछली बार से लागू इम्पैक्ट प्लेयर नियम होगा।
समय : दिन में 3:30 व रात में 7:30 ओपनिंग मैच रात 8 बजे से शुरू होगा, क्योंकि उससे पहले ओपनिंग सेरेमनी भी होनी है। ज्यादातर मुकाबले शाम 7:30 बजे से ही होंगे।

स्टार ; जिन पर टिकी हैं नजरें

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल खेलते दिखते हैं। वे चेन्नई की कप्तानी करेंगे। वहीं, विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज छोड़ने के बाद आरसीबी से जुड़ गए हैं। टी-20 वर्ल्डकप में दावेदारी यहां प्रदर्शन पर निर्भर है।

फॉर्मेट : हर टीम के 14 लीग मैच टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। नंबर-1 और 2 में क्वालीफायर 3 और 4 में एलिमिनेटर। जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला।

वेन्यू : दिल्ली के 2 होम मैच आंध्र में कई टीमें सभी होम मैच एक मैदान पर खेलेंगी। हालांकि, दिल्ली विशाखापट्टनम में, राजस्थान गुवाहाटी में और पंजाब धर्मशाला में भी खेलेगी।

IPL में इस बार उतरेंगे 241 खिलाड़ी, धोनी सबसे सीनियर कप्तान

आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। टूर्नामेंट में 10 टीमों के 241 खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए अगले दो महीने जदोजहद करेंगे। पिछले 16 सीजन चेन्नई और मुंबई के दबदबे वाली इस लीग में इस साल कई नए दावेदार नजर आ रहे हैं, जिसमें पैट कमिंस जैसे वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान और चोट से वापसी कर रहे ऋषभ पंत भी शामिल हैं। हार्दिक की घर वापसी, युवा शुभमन का नया कप्तानी स्वरूप, ये सब सिर्फ एक दिन ट्रॉफी को अपने हाथों में सजाने के लिए हैं। ऐसे में देखना होगा कि धुरंधरों की इस लीग में आखिरकार सिकंदर कौन होगा?

IPL Point table : स्पोर्ट्स टी20 सीजन के ये धुरंधर

लखनऊ सुपर जाएंट्स
टीम के 25 खिलाड़ियों में 17 यानी 68% भारतीय और 8 बानी 32% विदेशी खिलाड़ी हैं। 8 विदेशी में 3 कैरेबियाई हैं। 20 या उससे कम उम्र वाला सिर्फ एक खिलाड़ी है। वहीं, 30 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले 8 ( 32%) खिलाड़ी हैं।
कप्तान केएल राहुल, भारत उम्र 31

खिलाड़ीउम्रदेश
अर्शीन कुलकर्णी19भारत
मयंक यादव21भारत
देवदत्त पडीक्कल23भारत
रवि बिश्नोई23भारत
आयुष बदौनी24भारत
शमार जोसेफ24वैस्टइंडीज
नवीन उल हक24अफगानिस्तान
मोहसिन खान25भारत
शिवम मावी25भारत
मनिमरन सिद्धार्थ25भारत
यश ठाकुर25भारत
अरशद खान26भारत
युद्धवीर सिंह26भारत
निकलस पूरन28वेस्टइंडीज
दीपक हुड्डा28भारत
प्रेरक मांकड़29भारत
क्विंटन डिकॉक31अफ्रीका
एश्टन टर्नर31आस्ट्रेलिया
काइल मेयर्स31वेस्टइंडीज
क्रुणाल पंड्या33भारत
डेविड विली34इंग्लैंड
मार्कस स्टॉनियस34आस्ट्रेलिया
कृष्णप्पा गौतम35भारत
अमित मिश्रा41भारत

IPL live : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू

टीम के 25 खिलाड़ियों में 17 यानि 68 प्रतिशत भारतीय है और 8 यानि 32 प्रतिशत विदेशी खिलाड़ी है। 8 विदेशी में 3 इंग्लैंड के खिलाड़ी है। इसमें अंडर 20 कोई नही हैं बल्कि 30 या उससे ज्यादा उम्र वाले 9 यानि 36 प्रतिशत खिलाड़ी है।

खिलाड़ीउम्रदेश
फाफ डू प्लेसिस (कप्तान )39द. अफ्रीका
सौरव चौहान23भारत
अनुज रावत24भारत
महिपालसिंह लोमरोर24भारत
कैमरून ग्रीन24आस्ट्रेलिया
मनोज भांडग25भारत
हिमांशु शर्मा25भारत
विल जैक्स25इंग्लैंड
सुयश प्रभुदेसाई26भारत
यश दयाल26भारत
अल्जारी जोसेफ27वैस्टइंडीज
आकाश दीप27भारत
मयंक डागर27भारत
राजन कुमार2727भारत
विजयकुमार विशक29भारत
टॉम करेन30इंग्लैड
रजत पाटीदार30भारत
मोहम्मद सिराज30भारत
रीस टॉप्ले32इंग्लैंड
लॉकी फग्र्यूसन32न्यूजीलैंड
स्वप्निल सिंह33भारत
विराट कोहली35भारत
ग्लैन मैक्सवेल35आस्ट्रेलिया
कर्ण शर्मा36भारत
दिनेश कार्तिक38भारत

yesterday ipl match : चैन्नई सुपर किंग्स

इस टीम के 25 खिलाड़ियों में 17 यानि 68 प्रतिशत भारतीय है। 8 यानि 32 प्रतिशत विदशी खिलाड़ी है। 8 विदेशी में 4 न्यूजीलैंड के है। इसमें 20 से कम उम्र वाले 4 खिलाड़ी है। वही 30 से ज्यादा वाले 10 खिलाड़ी है।

खिलाड़ीउम्रदेश
एमएस धोनी (कप्तान)42भारत
अरावेली अवनेशी18भारत
निशांत सिंधु19भारत
शेख रशीद19भारत
समीर रिजवी20भारत
राजवर्धन हंगरेकर21भारत
मथीश पथिराना21श्रीलंका
महीश तीक्ष्णा23श्रीलंका
प्रशांत सोलंकी24भारत
रचिन रवींन्द्र24न्यूजीलैंड
सिमरजीत सिंह2627भारत
मुकेश चौधरी27भारत
ऋतुराज गायकवाड़28भारत
मुस्तफिजुर रहमान28बांग्लादेश
तुषार देशपांडे28भारत
अजय मंडल30भारत
शिवम दुबे31भारत
दीपक चाहर32भारत
डेवोन कान्वे32न्यूजीलैंड
मिचेल सेंटनर32न्यूजीलैंड
शार्दूल ठाकुर32भारत
डेरिल मिचेल32न्यूजीलैंड
आजिंक्य रहाणे35भारत
रवीन्द्र जड़ेजा35भारत
मोइन अली36इंग्लैड

Tomorrow ipl match : मुंबई इंडियन्स

टीम के 25 खिलाड़ियों में 17 यानी 68% भारतीय और 8 यानी 32% विदेशी हैं 8 विदेशी में 2-2 अफ्रीका-श्रीलंका के हैं। इसमें 20 या उससे कम उम्र वाले सिर्फ देवाल्ट विस है। वहीं 30 या उससे ज्यादा उम्र वाले 8 ( 40%) खिलाड़ी हैं।

खिलाड़ीउम्रदेश
हार्दिक पांड्या (कप्तान)30भारत
डेवाल्ड ब्रेविस20अफ्रीका
तिलक वर्मा21भारत
नेहाल वाढेरा23भारत
अंशुल कंबोल23भारत
गेराल्ड कोएटजी23अफ्रीका
दिलशान मधुशंका23श्रीलंका
नमन धीर24भारत
अर्जुन तेंदुलकर24भारत
शिवालिक शर्मा25भारत
ईशान किशन25भारत
कुमार कार्तिकेय26भारत
शम्स मुलानी27भारत
टिम डेविड28आस्ट्रेलिया
ल्यूक वूड28इंग्लैंड
रोमरियो शेफर्ड29वेस्टइंडीज
नुवान थुषारा29श्रीलंका
जसप्रीत बुमराह30भारत
आकाश मधवाल30भारत
विष्णु विनोद30भारत
श्रेयस गोपाल30भारत
सुर्यकुमार यादव33भारत
पीयूष चावला 35भारत
रोहित शर्मा36भारत
मो. नबी39अफगानिस्तान

पंजाब किंग्स

टीम के 25 खिलाड़ियों में 17 यानि 68 प्रतिशत भारतीय और 8 यानि 32 प्रतिशत विदेशी खिलाड़ी है। 8 विदेशी में 4 इंग्लैंड के है। इसमें 20 से या उससे कम उम्र वाला कोई नहीं है। वहीं 30 या उससे ज्यादा उम्र वाले 10 खिलाड़ी है।

खिलाड़ीउम्रदेश
शिखर धवन (कप्तान)38भारत
प्रभसिमरन सिंह23भारत
अथर्व ताइदे23भारत
राहुल चहर24भारत
प्रिंस चौधरी24भारत
सैम करैन25इंग्लैंड
अर्शदीप सिंह25भारत
विद्वथ कवेरप्पा25भारत
आशुतोष शर्मा25भारत
विश्वनाथ सिंह25भारत
शिवम सिंह28भारत
हरप्रतीत बराड़28भारत
कगीसो रबाड़ा28द. अफ्रीका
तनय त्यागराजन28भारत
नाथन एलिस29आस्ट्रेलिया
जीतेश शर्मा30भारत
लियाम लिविंगस्टोन30इंग्लैंड
हरप्रीत सिंह32भारत
शंशाक सिंह32भारत
हर्षल पटेल33भारत
जॉनी बेयरवेस्टो34इंग्लैंड
रिली रूसो34द. अफ्रीका
ऋषि धवन34भारत
क्रिस वोक्स35इंग्लैंड
सिकंदर रजा37जिम्बाव्वे

गुजरात टाइटंस के धुरंधर

Gujrat Titans https://jaivardhannews.com/ipl-the-biggest-thrill-of-cricket/

KKR के धुरंधर

KKK https://jaivardhannews.com/ipl-the-biggest-thrill-of-cricket/

RR राजस्थान रॉयल्स के धुरंधर

RR https://jaivardhannews.com/ipl-the-biggest-thrill-of-cricket/

DC : दिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर

DC https://jaivardhannews.com/ipl-the-biggest-thrill-of-cricket/

सनराइजर्स के धुरंधर

Untitled 17 copy 2 https://jaivardhannews.com/ipl-the-biggest-thrill-of-cricket/