SP Manish Tripathi https://jaivardhannews.com/ips-manish-tripathi-to-sp-rajsamand-join/

नवनियुक्त आईपीएस मनीष त्रिपाठी सोमवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां पर श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद सीधे राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। फिर मीडिया मुखातिब होकर एसपी त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश व मंशानुरुप आमजन की त्वरित सुनवाई करने, पुलिस अधिकारियों की टीम के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रित करने के खास प्रयास रहेंगे। साथ ही सामाजिक सरोकार के काम भी प्राथमिकता में रहेंगे और इस तरह यह प्रयास रहेगा कि हर दिन एक नवाचार करेंगे, चाहे पेड़ लगाने का ही कार्य क्यों न हो।

त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि श्री द्वारकाधीश की नगरी में वर्ष 2007 से 09 तक पुलिस उप अधीक्षक, फिर 2018 में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक और अब जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करने का मौका है। त्रिपाठी ने कहा कि निश्चित तौर पर भौगोलिक, अपराधिक व सामाजिक तौर से वे राजसमंद जिले से वाकिफ है, जिससे पुलिस तंत्र को सशक्त बनाने में मददगार रहेगा। जिले के ज्यादातर लोग परिचित है, तो कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी उनकी मदद मिलेगी। इस दौरान राजसमंद अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, डीएसपी पार्थ शर्मा, भीम डीएसपी राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

https://jaivardhannews.com/history-literature/the-sound-of-service-and-worship-echoes-daily-on-the-miraculous-mountain/

पहले नाथद्वारा पहुंच किए श्रीनाथजी के दर्शन

आईपीएस मनीष त्रिपाठी सोमवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां मंदिर पहुंचकर श्रीनाथजी के दर्शन किए। यहां मंदिर परम्परानुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री द्वारा समाधान किया गया। इससे पहले नाथद्वारा पुलिस उप अधीक्षक दिनेश सुखवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। न्यू कॉटेज में स्थानीय पुलिस अधिकारियों से रूबरू होने के बाद राजसमंद के लिए प्रस्थान कर गए।

त्रिपाठी 2020 में आईपीएस पद पर हुए पदोन्नत

मनीष त्रिपाठी तीन वर्ष पहले RPS से IPS के पद पर पदोन्नत हुए थे। 1997 बैच के RPS मनीष त्रिपाठी राजसमंद, जयपुर, झुंझुनूं सहित कई जिलों में रहे। ACB जयपुर में लंबे समय तक कार्यरत रहे। इसके अलावा नीमराणा, राजसमंद और गंगापुर सिटी में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। 4 दिसंबर 2020 को आईपीएस बने मनीष त्रिपाठी एक माह प्रशिक्षणकाल में रहे। उसके बाद 7 जनवरी 2021 से 19 अक्टूबर 2021 तक झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक रहे। फिर 22 जनवरी 2022 से 16 फरवरी 2023 तक टोंक जिला पुलिस अधीक्षक और 13 फरवरी 2023 से जयपुर इंटेलिजेंस पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थापित हुए। फिर 6 अक्टूबर 2023 से 16 फरवरी 2023 तक केकड़ी जिला पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत है। अब उनका तबादला राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक पद पर हो गया।

https://jaivardhannews.com/crime-in-india/daughter-hanged-herself-after-snatching-her-mobile-phone/

https://jaivardhannews.com/rajasthan/rajasthan-ips-officers-transfer-list/