Bhim Jain Samaj https://jaivardhannews.com/jain-sant-birth-day-wish-to-bhim-mla-sudarshan-singh-rawat/

गोपाल सोनी @ भीम

राजसमंद जिले में भीम क्षेत्र के ताल गांव में चातुर्मास के तहत बिराजित साध्वी आनंद प्रभा और साध्वी चंदन बालाजी द्वारा जैन समाज में सत्य, अहिंसा की अलख जगाई जा रही है। दोनों ही साध्वियों का गत 27 अक्टूबर को जन्मदिवस था, जिसे जैन स्थानक ताल में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज द्वारा बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। श्री चंदनबाला महिला मंडल द्वारा तप एवं सामयिक की पचरंगी का आयोजन भी किया गया।

साध्वी आनंद प्रभा और साध्वी चंदन बालाजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भीम विधायक सुदर्शनसिंह रावत ने बधाई संदेश भेजा गयया, जिसे कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक पोखरना द्वारा दोनों साध्वियों को पढ़कर सुनाया। पोखरना ने जन्मदिवस का बधाई संदेश पढ़कर साध्वियों को सुनाया और उसके बाद बधाई संदेश उन्हें भेंट किया गया।