Jaivardhan News

#Rajsamand कानूनगो संघ जिला शाखा के चुनाव में पुरोहित फिर जिलाध्यक्ष

Untitled 3 copy https://jaivardhannews.com/kanungo-sangh-district-branch-elections/

राजस्थान कानूनगो संघ जिला शाखा राजसमन्द की कार्यकारिणी के आम चुनाव तहसील कार्यालय राजसमन्द स्थित मिटिंग हॉल में सम्पन्न हुए। सभाध्यक्ष पद पर नीरज सरावगी, जिलाध्यक्ष पद पर जगदीश पुरोहित के साथ ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी के तौर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त राधाकिशन विजयवर्गीय नायब तहसीलदार कपासन, प्रभुलाल जाट कानूनगो संघ जिलाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ व अरविन्द कुमार सेन भू अभिलेख निरीक्षक चितौड़गढ़ से उपस्थित हुए तथा उनके द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न किया गया। चुनाव में सम्पूर्ण जिले से भू अभिलेख निरीक्षक उपस्थित थे तथा सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध सम्पादित हुआ।

चुनाव परिणाम अनुसार सभाध्यक्ष पद पर नीरज सरावगी, जिलाध्यक्ष पद पर जगदीश पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश जीनगर, उपाध्यक्ष पद पर सुनील पालीवाल, जिला मंत्री पद पर पंकज पालीवाल, कोषाध्यक्ष पद पर हरलाल पूर्बिया, संगठन मंत्री पद पर युवराज सिंह झाला को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। अन्त में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी, सम्पूर्ण जिले से भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवार संघ जिलाध्यक्ष पवन जोशी व जिला कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-04-at-9.42.23-PM.mp4
Exit mobile version