Jaivardhan News

सांयों का खेड़ा में घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बच्चों का अपहरण, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

01 17 https://jaivardhannews.com/kidnapping-of-two-innocent-children-playing-in-the-courtyard-of-the-house-in-sayan-ka-kheda-case-registered-against-unknown-people/
लापता हुए दो मासूम बच्चे।

मां घर में काम कर रही थी दो जुड़वा बच्चे को घर के आंगन में खेल रहे थे। थोड़ी देर में मां घर से बाहर आई तो दोनों बच्चे गायब थे। परेशान मां ने आस-पास पड़ौस में तलाश की लेकिन दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका। इसके बाद खमनोर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

राजसमंद जिले पंचायत समिति खमनोर के ग्राम पंचायत सांयों का खेड़ा के वागा की वेर गांव में घर के बाहर आंगन में खेल रहे दो जुड़वा बच्चों का गुरुवार दोपहर को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। गुरुवार देर रात मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जुड़वा भाइयों की गुरुवार रात से तलाश कर रही है। थानाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि बालू सिंह के जुड़वा बेटे तंवर सिंह (7) व भूपेंद्र सिंह गुरुवार दिन में 3 बजे घर के आंगन में खेल रहे थे। मां घर में काम कर रही थी। करीब एक घंटे बाद बच्चों की मां चंदनी बाई ने घर के बाहर आकर देखा तो दोनों बच्चों नहीं थे। फिर आस-पडोस में तालाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मां ने सरपंच प्रतिनिधि मुकेश पुरोहित को सूचना दी। सरपंच प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बच्चों को आस-पास के गांवाें में जाकर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात 8 बजे मां व ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर देर रात से ही बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया। बच्चों के पिता जोधपुर में रसोई बनाने का काम करते है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात घर पहुंचे।
शुक्रवार सुबह पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और अन्य तकनीकी संसाधनों के आधार बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार देर शाम तक बच्चों का पता नही चला।

Exit mobile version