Jaivardhan News

राजसमंद के लहर सिंह कर्नाटक से बने राज्यसभा सांसद

12 06 2022 01 1655014046 https://jaivardhannews.com/lahar-singh-of-rajsamand-became-rajya-sabha-mp-from-karnataka/

राजसमन्द जिले कुंवारिया कस्बे के निवासी लहर सिंह सिरोया ने एक बार फिर कनार्टक में राजसमंद का नाम रोशन किया है। सिरोया हाल ही में कर्नाटक में राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। लहर सिंह दो बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने राज्यसभा के तीसरे सदस्य के रूप में जीत हासिल की। इसको लेकर कुंवारिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। लहर सिंह कामधेनु गौ रक्षा समिति राजसमन्द व श्री कृष्ण गोशाला मादडी महासमिति के सदस्य भी हैं। कुंवारिया कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता रामेश्वर साहू, पंचायत समिति सदस्य कुसुम तातेड, विनोद तातेड, रामप्रकाश सोमानी, गिरिराज काबरा आदि ने खुशी जाहिर की है।

Exit mobile version