आबादी में तेंदुए को देख कर ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है। तेंदुए का एक जोड़ा नेगडिया ग्राम पंचायत के उपला नला क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए का विडियों भी बनाया। ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे फोड़े, लेकिन तेंदुआ नहीं भागा। ग्रामीणों को खौफ के बीच रात बितानी पड़ी। पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमरसिंह ने बताया कि बुधवार रात 9 बजे राजेंद्रसिंह ग्रामीणों के साथ कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान तेंदुए का जोड़ा दीवार पर चलता हुआ नजर आया। उन्होने कार को रोककर वीडियो बनाया। कार की लाइट देख भी तेंदुआ नहीं डरा और बैखौफ पहाड़ी पर चढ़ गया। पहाड़ी पर जाकर तेंदुए का जोड़ा बैठ गया।

01 https://jaivardhannews.com/leopard-came-in-the-population-villagers-lit-firecrackers-last-night-under-the-shadow-of-fear-demand-for-cage/

ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों को बाड़े में बंधे पशुओं की चिंता सताने लगी। पटाखे फोड़ और टार्च डालकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ नहीं भागा। ग्रामीण रात भर तेंदुए से पशुओं के बचाव के लिए पहरा लगाते रहे। अमरसिंह ने बताया कि एक माह पहले तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में आकर अलग-अलग दिन 7 बकरी और बछड़ों का शिकार किया था। एक महीने बाद तेंदुआ फिर से आबादी क्षेत्र में नजर आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए के जोड़े को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा ढलने के बाद तेंदुए के भय के कारण घर से बाहर भी नहीं निकल पाते है। बाड़े में बंधे पशुओं की चिंता होती है।