Rajsamand Loksabha https://jaivardhannews.com/lok-sabha-election-bjp-or-congress-nomination/

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव को लेकर राजसमंद सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर ने गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में ठीक 11 बजे नामांकन भर दिया। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ व अन्य पदाधिकारी साथ में थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी श्री द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कर सभा स्थल पर पहुंचेगी। फिर दोपहर 12.15 बजे नामांकन प्रस्तुत करेगी। भाजपा नामांकन सभा पुराना बस स्टैंड कांकरोली में हो रही है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी की सभा टीवीएस चौराहा के पास वाटिका में शुरू हो चुकी है। दोनों की सभा को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आने का कार्यक्रम है।

Congress Nomination rajsamand https://jaivardhannews.com/lok-sabha-election-bjp-or-congress-nomination/

Election Lok Sabha 2024 : Election 2024 को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह राजसमंद के श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचेंगे, जहां श्री प्रभु के दर्शन कर आशिर्वाद लिया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद कुछ समर्थकों के साथ प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर जिला कलक्ट्री पहुंचे, जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल को नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन की जांच कर नामांकन स्वीकार कर लिया गया। उसके बाद बाहर आते ही प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष राठौड़ ने विक्ट्री दिखाते हुए चुनावी जीत की बात कही। उसके बाद वे सीधे ही टीवीएस चौराहा के पास श्रीनाथ वाटिका में चल रही नामांकन सभा में पहुंचे गए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पहुंच चुके हैं, जबकि पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आने का कार्यक्रम भी है।

भाजपा प्रत्याशी ने भी किया नामांकन दाखिल

Mahima Kumari mewar https://jaivardhannews.com/lok-sabha-election-bjp-or-congress-nomination/

भाजपा प्रत्याशी Mahima Kumari भी गुरुवार सुबह श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंच गई, जहां पर दर्शन किए। मंदिर में परम्परानुसान उनका समाधान किया गया। यहां पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, भीम विधायक हरि सिंह रावत, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी राजसमंद जिला कलक्ट्री पहुंची जहां पर उन्होंने निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल काे नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। उसके बाद पुराना बस स्टैंड कांकरोली में सभा होगी। उसके बाद सभा में शामिल होंगी। भाजपा की नामांकन सभा को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी संबोधित करेंगी। इसके अलावा मेवाड़ व राजसमंद के सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राजस्थान की उपमुख्मंत्री दीया कुमारी राजसमंद पहुंची। दीया कुमारी के नेगड़िया टोल पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकरर्ताओं ने स्वागत किया। अब उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सभा में शिरकत करेगी।

photo1712216688 1 https://jaivardhannews.com/lok-sabha-election-bjp-or-congress-nomination/

कुछ देर बाधित रह सकता है आवागमन

Rajsamand Lok Sabha election https://jaivardhannews.com/lok-sabha-election-bjp-or-congress-nomination/

Rajsamand Police : नामांकन सभाओं को लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर खास पुलिस बल तैनात किया गया है। कांकरोली पुराना बस स्टैंड पर भाजपा की नामांकन सभा है, जबकि टीवीएस चौराहे के पास वाटिका में कांग्रेस की सभा है। दोनों जगह पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जलचक्की से यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है। हालांकि दोनों ही सभा स्थल पर आने वाले लोगों के वाहन पार्किंग व्यवस्था सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस को तैनात किया है।

Rajsamand Lok Sabha सीट लंबी चौड़ी है, जिसमें मेवाड़ व मारवाड़ के चार जिले राजसमंद, पाली, अजमेर व नागौर जिला शामिल है। इनमें आठ विधानसभा नाथद्वारा, कुंभलगढ़, राजसमंद, भीम, जेतारण, ब्यावर, मेड़ता व डेगाना शामिल है। दोनों राजनीतिक दलों में क्षेत्रवाद का मुद्दा हमेशा हावी रहता है। क्योंकि काफी लंबा चौड़ा इलाका राजसमंद लोकसभा सीट में आता है। 3 बार हुए इस सीट के चुनाव में कांग्रेस ने 2 बार मारवाड़ की तरफ से टिकट दिए, जबकि 1 बार मेवाड़ क्षेत्र के नाथद्वारा से टिकट दिया, जबकि भाजपा ने 1 बार मारवाड़, 1 बार मेवाड़ तो 1 बार बाहरी जयपुर की दीया कुमारी को टिकट दे दिया।

  • पहला चुनाव : 2009 में भाजपा के रासासिंह रावत को हरा कर कांग्रेस के गोपालसिंह ईडवा विजयी हुए थे। ईडवा नागौर जिले से है, जो मारवाड़ क्षेत्र में आता है।
  • दूसरा चुनाव : 2014 में भाजपा के हरिओमसिंह राठौड़ ने कांग्रेस के गोपालसिंह ईडवा को हराया। इसमें राठौड़ राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले थे।
  • तीसरा चुनाव : 2019 में भाजपा ने जयपुर पूर्व राजपरिवार की दीया कुमारी ने कांग्रेस के देवकीनंदन गुर्जर को हराया। दीया कुमारी लोकसभा क्षेत्र से बाहर की थी, जबकि कांग्रेस ने राजसमंद सीट में ही नाथद्वारा के गुर्जर को टिकट दिया। दीया कुमारी को विद्याधर विधायक का चुनाव लड़ाकर उप मुख्यमंत्री बना दिया। पिछला चुनाव भाजपा ने करीब 5 लाख वोट से जीता था।

राजसमंद लोकसभा सीट में चार जिलों की 8 विधानसभा है। राजसमंद जिले में नाथद्वारा, कुंभलगढ़, राजसमंद व भीम विधानसभा है, जबकि पाली जिले की जेतारण, ब्यावर, नागौर जिले की डेगाना व मेड़ता विधानसभा है। चारों ही विधानसभा में करीब 22 लाख मतदाता है, जिनके हाथ रहेगी राजसमंद सांसद की किस्मत। वर्ष 2019 में 19 लाख 12 हजार मतदाता थे।