Loksabha Election 01 https://jaivardhannews.com/lok-sabha-election-vote-procession-organized/

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सहित कई अलग- अलग जगह कार्यक्रम के आयोजन कर आमजन को मतदान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है तथा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा लोकसभा आम चुनाव में अधिकतम मतदान हो इस हेतु निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम sveep आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी राजसमंद अर्चना बुगालिया के निर्देशन में जिला मुख्यालय की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत केलवा में वोट बारात का भव्य आयोजन किया गया।

Rajsamand ब्लॉक की स्वीप नोडल अधिकारी व विकास अधिकारी संगीता व्यास ने बताया कि केलवा में वोट बारात का अनूठा आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर के समस्त विभागो की सहभागिता प्रदान हुई। वोट बारात का नेतृत्व विशेष योग्यजन ने 2 किलो मीटर बेशाखियो के सहारे चलकर करते हुए सबको उत्साहित किया। बैंड बाजो की मधुर धुन पर आयोजित वोट बारात में केलवा कलस्टर की सभी पंचायतों के वीडियो एलडीसी जीआरएस पटवारी कृषि पर्यवेक्षक आंगन वाडी कार्यकर्त्ता आशा सहयोगिनी महिला शिक्षक सहित केलवा के सभी स्कूलों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। वोट बारात में दूल्हा दुल्हन ने हाथो में तख्तियां लेकर मतदान का संदेश दे रहे थे। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता आशा सहयोगिनी महिला साथियों ने संस्कृति के प्रतीक गरबा नृत्य करके मतदान की अपील की।

यह भी पढ़ें : Rajsamand में 2 लोगोंं के खिलाफ पूरा गांव पहुंच गया तहसील और पुलिस थाने में

नारे लगा पूरे बाजार को कर दिया गुंजायमान

04 1 https://jaivardhannews.com/lok-sabha-election-vote-procession-organized/

बारात में स्कूली बालको ने मतदान जागरूकता के नारे लगाकर पूरे बाजार को गुंजायमान कर दिया।। सभी सहभागियों ने छतरी चोक में मानव श्रंखला बनाई। बच्चों ने नारे लगाए कि चारो ओर दूल्हा दुल्हन को केनो है, 26 अप्रेल को वोट देनो हे। एक वोट होती जीत- हार, इसलिए सबसे पहले करे मतदान। शत प्रतिशत करे मतदान, लोकतंत्र की बढ़ाओ शान के नारे पूरे रास्ते गुंज रहे थे।। बारात के अनूठे आयोजन को देखने आमजन में भारी उत्साह था। ग्राम विकास अधिकारी केलवा अर्जुन सिंह राठोड़ द्वारा बारात की सुंदरतम व्यवस्थाएं की गई। वोट बारात पुरानी गर्ल्स स्कूल(जल मंदिर के पास) केलवा से शुरू होकर, रेगर मोहल्ला, रामपोल दरवाजा, छतरी चौक, सदर बाजार, चारणों की खाली, सूरजपोल होते हुए मुख्य बस स्टैंड केलवा पहुंची जहां पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया तथा लोगों से 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

रैली में ये थे मौजूद

यात्रा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजसमंद नरोत्तम कुमार दाधीच, सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी, peeo केलवा मांगीलाल तेली, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़, सहायक कृषि अधिकारी रतनलाल खटीक, राजस्व निरीक्षक शांतिलाल कुमावत, उप प्राचार्य भगवत सिंह राठौड़, महिला पर्यवेक्षक केलवा तथा केलवा कलस्टर के सभी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी सुपरवाइजर, बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेलाटोली, स्वीप प्रभारी, सभी संस्था प्रधान, विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।