youngman Murder in rajasthan https://jaivardhannews.com/lover-killed-girlfriends-husband-in-pali-rajasthan/

कहते हैं प्यार अंधा होता है, मगर रिश्तों का गला घोंटकर प्यार करना कहां तक उचित व सही है। अगर ऐसा ही प्यार है, तो तलाक भी तो लिया जा सकता है। पति व पत्नी के विश्वास का नाजायज फायदा उठाकर गैर मर्द या औरत के साथ अवैध संबंध का गिनौना कृत्य ही समाज में अपराध को जन्म दे रहा है। कुछ ऐसा ही एक मामला राजस्थान के पाली जिले में सामने आया है, जिसमें प्रेमी ने प्रेमिका के 33 वर्षीय पति की हत्या कर शव के 6 टुकड़े कर अलग अलग जगह पर दफना दिए। जिस जगह शव दफनाया, उस जगह आम के पौधे रोप दिए। यह सनसनीखेज खुलासा पाली पुलिस की तहकीकात में सामने आया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, और देखा, वह सिहर गया। इस तरह की वारदातें कहीं न कहीं लोगों को अपनों ही विश्वास उठ जाएगा। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

शव के छह टुकड़े कर अलग अलग जगह दफनाया

पाली में 33 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी के प्रेमी ने हत्या की और हत्या के बाद उसके शव को 6 भागों में काट डाला। साथ ही सभी टुकड़ों को अलग अलग जगहों पर खड्‌डा खोदकर दफना दिया। टुकड़ों में काट दिया और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया। संगीन वारदात के बाद शव के सिर व हाथ को मकान से 100 मीटर दूर बगीचे में ही दफना दिए, जहां से पुलिस द्वारा शव के हिस्सों को बरामद कर लिया। हालांकि धड़ को पास के जंगल में जाकर दफनाया था।

इस तरह हुआ खुलासा, फिर पकड़ा आरोपी

पाली निवासी एक युवक 11 जुलाई 2023 को घर से लापता हो गया। दो दिन बाद भी घर नहीं लौटने पर युवक के पिता ने पुलिस थाने में लापता होने की रिपोर्ट दी। इसके बाद पुलिस द्वारा काफी तलाश की गई और तकनीकी नजरिए से भी तहकीकात की, मगर कोई पता नहीं चल पाया। इसी दौरान बेटे की हत्या को लेकर आशंका गहराई और मदनलाल पर शक जताया। इस पर पुलिस ने आरोपी मदनलाल से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की गई, तो वह पहले हड़बड़ गया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पूछताछ की तो आरोपी मदनलाल ने हत्या कर 6 टुकड़े करने की वारदात को कबूल कर लिया।

पिता को शक, अन्य आरोपी भी संभव

युवक की हत्या को लेकर अब उसके पिता ने शक व्यक्त किया है कि उनके बेटे की हत्या की साजिश में अन्य आरोपी भी हो सकते हैं। पिता की रिपोर्ट और अपडेट जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। इसको लेकर आस पड़ोस के लोगों से भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

अवैध संबंध की कहानी भी होगी बेनकाब

युवक की हत्या के साथ ही आरोपी मदनलाल के प्रथम दृष्टया अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा अब हर एक पहलू से गहन जांच व पूछताछ की जा रही है कि आखिर मदनलाल के मृतक की पत्नी से कितने समय से अवैध संबंध थे। क्या इस हत्या में अन्य कोई आरोपी भी शामिल है क्या, इसको लेकर भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक व आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच की जा रही है।