Jaivardhan News

भीम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली तवज्जो

01 https://jaivardhannews.com/major-reshuffle-in-congress-committee-in-bhima-assembly-constituency-active-workers-got-attention/

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन भीम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी है। भीम क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने विधानसभा चुनावों से पूर्व अभी से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लेकर काम शुरू कर दिया है। जहा एक और गत 4 वर्षाे में विधायक ने भीम देवगढ़ में विकास की परिकल्पना को ही परिवर्तित कर दिया है। वही दूसरी और अब संगठन को मजबूत करने में भी काम शुरू कर दिया है। गत 4 वर्षाे में भीम देवगढ़ विधानसभा में मूलभूत एवं आधारभूत सरंचना को विकसित करना हो चाहे शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी की बड़ी से बड़ी परियोजनाए लानी है। हर क्षेत्र में विकास के उच्चतम कीर्तिमान स्थापित किए है। बार एवं दिवेर में अतिरिक्त तहसीले बार में पुलिस थाना, भीम में उप जिला चिकित्सालय एमसीएच विंग, भीम देवगढ़ में राज्य स्तरीय खेल स्टेडियम, बग्गड़ एवं देवगढ़ में रिको, भीम देवगढ़ में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय, भीम महाविद्यालय का पीजी स्तर में क्रमोन्नयन, 13 करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना, गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में सड़को के जाल पानी की टंकीया, प्रत्येक पंचायत में स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष विधायक रावत के कुशल राजनीतिक प्रबंधन का बखान कर रहे है।

विधानसभा चुनावों से पहले विधायक रावत ने फूंकी संगठन में जान

विधायक रावत ने संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से भीम में 7 मंडल सहित देवगढ़ में चार मंडल बनाए हैं। मंडल अध्यक्षों को लेकर विधायक रावत द्वारा क्षेत्रीय जाति एवं अनुभव के आधार पर अलग-अलग समुदायों को साधने का प्रयास किया है। भीम के सात मंडलों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान, भीम मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दुर्गाप्रसाद सिंघानिया, वराजी बरगाजी मंडल जस्सा खेड़ा में लक्ष्मण सिंह रावत, आस पहाड़ मंडल में अमर सिंह रावत, मां आशापुरा मंडल के अध्यक्ष पूर्व सरपंच ओमप्रकाश टांक, श्रीनाथ मंडल काछबली में मदन सिंह, महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी उदय सिंह रावत के साथ ही भीम नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक पोखरना को दी है। वही देवगढ़ में बनाए गए 4 मंडलों में से गुर्जर समाज के आराध्य देव नारायण मंडल की जिम्मेदारी समाज सेवी हीरालाल गुर्जर, सेंड माता मंडल की जिम्मेदारी भंवर सिंह रावत को, लोक देवता बाबा रामदेव मंडल की जिम्मेदारी जगन्नाथ मेवाड़ा वही पन्नाधाय मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर्बत सिंह चुंडावत को सौंपी है।

पहली बार जिला कांग्रेस कमेटी में भी मिला उचित प्रतिनिधित्व

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी की और पदाधिकारियों के निर्वाचन को लेकर गत दिनों जारी हुई सूची में विधायक सुदर्शन सिंह रावत का प्रभाव देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की सूची में पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष नगर कांग्रेस सेवा दल के तेजपाल सिंह, मोहन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही रणजीत सिंह बाघाना को सचिव बनाया है।

Exit mobile version