BJP Rajsamand 1 https://jaivardhannews.com/mansingh-barahath-became-bjp-district-treasurer-for-the-second-time/

भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से राजसमंद में भाजपा का खंजाची यानि जिला कोषाध्यक्ष फिर मानसिंह बारहठ को नियुक्त किया है। बारहठ पहले भी जिला कोषाध्यक्ष थे, मगर जैसे ही वीरेंद्र पुरोहित जिलाध्यक्ष चुने गए, उसके बाद पुरोहित के पहले कार्यकाल में कोई कोषाध्यक्ष नहीं चुना गया। अब पुरोहित की अनुशंषा पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा दोबारा बारहठ को भाजपा का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पहले किरणजी से नजदीकी, अब दीया से

भाजपा के वरिष्ठ नेता मानसिंह बारहठ पहले दिवंगत किरण माहेश्वरी के करीबी माने जाते थे और चर्चा भी रही कि माहेश्वरी की अनुशंषा पर ही बारहठ को पहले जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उस वक्त जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा थे। उसके बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान वीरेंद्र पुरोहित को सौंप दी, तब से वीरेंद्र पुरोहित के पहले कार्यकाल में कोई कोषाध्यक्ष बना ही नहीं और अब पुरोहित के दूसरे कार्यकाल में फिर बारहठ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।