photo1701086667 1 https://jaivardhannews.com/mass-marriage/

रावत- राजपूत समाज के देवावत वंशज डूंगा दादाजी की जयंती पर पांचवां सामूहिक विवाह सम्मेलन राजसमंद जिले के भीम उपखंड क्षेत्र के जस्साखेड़ा गांव में स्थित बेलपना माता मंदिर परिसर में हुआ। मुख्य भामाशाह बेलपना माता समिति अध्यक्ष दुर्गा सिंह चौहान की अध्यक्षता में विवाह सम्मेलन हुआ। सम्पूर्ण सामूहिक विवाह का खर्च वहन जसोदा देवी दुर्गा सिंह, मीनाक्षी चौहान नरेंद्र सिंह चौहान जय अम्बे ग्रुप अठाईस मील खोड़माल के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि चंद्र सिंह रावत पुलिस उप अधीक्षक एसीपी जयपुर विशिष्ट अतिथि पुष्कर महासभा अध्यक्ष डॉ शैतान सिंह रावत, एडवोकेट टीकम सिंह , भीम पूर्व प्रधान नरेंद्र बागड़ी, जवाजा प्रधान गणपत सिंह, अजमेर डिस्कॉम विधि अधिकारी मदन सिंह उण्ड़ावासन, लोको पायलट जसवन्त सिंह मण्डावर, सहकारिता महाप्रबंधक राजेन्द्र सिंह पंवार, प्रधानाध्यापक मोहन सिंह भूरियाखेड़ा, श्रवण सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह रावजी, केसर सिंह सीरमा, आसु सिंह कोटा थे।

अतिथियों का स्वागत मुख्य भामाशाह दुर्गा सिंह चौहान,नरेंद्र सिंह चौहान व समिति सदस्य किशन सिंह खोड़माल, दलपत सिंह, महेंद्र सिंह, किशन सिंह सीरमा, मोती सिंह बेलपना ओम प्रकाश सिंह, चांप सिंह, बसंत सिंह, भंवर सिंह, भगवान सिंह , परमेश्वर सिंह सीरमा, एडवोकेट घनश्याम सिंह, शिक्षक सोहन सिंह आदि ने साफा, माला व उपरना पहनाकर अभिनदंन किया। संचालन ओम प्रकाश सिंह व जसवन्त सिंह मण्डावर ने किया।

सामूहिक विधि विधान के बीच रस्में बनी यादगार

photo1701086667 8 1 https://jaivardhannews.com/mass-marriage/

सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान सामूहिक तोरण की रस्म यादगार बनी। सामूहिक वरमाला दृश्य खूबसूरत पलों में से एक था। वही पंडितों की टोली ने सामूहिक रूप पर यज्ञ वेदी पर अग्नि प्रज्वजलित कर मंत्रोच्चार के बीच सात फेरों की रस्म अदा की तथा सात जन्मों तक साथ जीने मरने का वचन लिया। इस दौरान। बेलपना माता समिति व सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष किशन सिंह खोड़माल व सदस्यों ने पुष्प वर्षा की।

डायचा में यह मिला सामान

  • अलमारी,
  • पलंग,
  • बिस्तर,
  • टी टेबल,
  • कुर्सियां, रसोई उपयोग की सामग्री प्रदान की।

इन भामाशाओं ने किया कन्यादान

photo1701086667 3 https://jaivardhannews.com/mass-marriage/

सामूहिक विवाह के सम्पूर्ण आयोजन के अतिरिक्त व्यक्तिगत रूप से कन्यादान में एडवोकेट नंदकिशोर सिंह ने सोने की फिनी, एडवोकेट घनश्याम सिंह ने चांदी की बिच्छूडिया, रमेश सोनी भीम ने बिछुडिया जोड़ी, तिलोक सिंह हीरा खीमा का बाडिया ने अंगूठी, सोहन सिंह ज्ञान ज्योति जस्साखेड़ा ने चांदी की अंगूठी, पुष्पा रमेश चंद्र कोटकिराना ने 15 हजार रुपये, पंसस परमेश्वर सिंह सीरमा ने 11 हजार रुपये, लक्ष्मण सिंह कलालिया ने 5000 रुपये, आशा जनरल स्टोर जस्साखेड़ा 5427 रुपये, डॉ शैतान सिंह अजमेर 5100 रुपये, श्रवण सिंह भाटी ब्यावर 5100 रुपये, देवी सिंह रामपुरा 5 हजार, परमेश्वर सिंह तारागढ़ ने केम्पर रुपये सहित कई गणमान्य समाजबंधुयों ने कन्यादान किया। इस दौरान आभूषण, घरेलू उपयोग की सामग्री,लाखों रुपये कन्यादान में प्राप्त हुए।

इन 27 जोड़ो का हुआ विवाह

  • सुरेश सिंह चाँदतो की वेर संग कविता रावत खेड़ा
  • शंकर सिंह छापली संग संतोष नया कुआं
  • मुकेन्द्र सिंह फुलाद संग एकता कोट किराना
  • अजयपाल सिंह बिच्छुदड़ा संग सुमन पिपलवाला
  • वन्ना सिंह बामनहेड़ा संग नर्बदा गाफ़ा
  • गोविंद सिंह घाटा संग लक्ष्मी बग्गड़
  • प्रताप सिंह कालब संग विजन्ता धारेश्वर
  • अजय सिंह बाघमाल संग कृष्णा अरनाली
  • मनीष सिंह धौटी संग निशा कालेटरा
  • मिठू सिंह घाटा संग हेमलता बग्गड़
  • वीरम सिंह बिच्छूदड़ा संग आशा पीथाखेड़ा
  • सुमन मालातो की वेर संग हेमेंद्र सिंह कलालिया
  • पार्वती सीरमा संग नारायण सिंह पिपलीनगर
  • यशोदा राणेता संग नेनु सिंह बगड़ी
  • खुशबू डांसरिया संग ललित सिंह सीरमा
  • भाग्यश्री बाघमाल संग किशोर सिंह सीरमा
  • सुनीता भीम संग तारू सिंह धर्मेशपुरी
  • रुकमा बिलियावास संग कैलाश सिंह सातुखेड़ा
  • पुष्पा जसपाला संग जसवन्त सिंह आसन
  • मनीषा आसींद संग उम्मेद सिंह बरजाल
  • संगीता कोटड़ा संग हस्ती सिंह काछबली
  • कुसुम धारेश्वर संग पवन सिंह रायरा
  • डिम्पल दिवेर संग चंद्रपाल सिंह खेताखेड़ा
  • करीना जालिया संग दिलखुश सिंह लाखागुड़ा
  • दीक्षा रूपाणा संग मोहन सिंह भीम
  • डाली केलावास संग पुष्पेंद्र सिंह कालिंजर
  • उर्मिला केलावास संग राहुल सिंह नयानगर भीलवाड़ा

कार्यक्रम में यह रहे उपस्तिथ

photo1701086667 5 https://jaivardhannews.com/mass-marriage/

इस अवसर पर बड़ाखेड़ा सरपंच पृथ्वीपाल सिंह, बनजारी सरपंच राम सिंह, कालब सरपंच लक्ष्मण सिंह, मण्डावर सरपंच प्यारी रावत जसवन्त सिंह, खीम सिंह जस्साखेड़ा, तारागढ़ सरपंच प्रेम सिंह, बामनहेड़ा सरपंच महिपाल सिंह खोड़माल, लक्ष्मण सिंह नाडी कलालिया, परमेश्वर सिंह तारागढ़, भंवर सिंह चौहान, गोपाल सिंह अरनाली, वन्ना सिंह, तुलसा सिंह, तिलोक सिंह, प्रकाश सिंह, कमल किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह पुष्कर, हुक्म सिंह कालीककर, सुरेंद्र सिंह कालीककर, श्रवण सिंह बाघमाल आदि उपस्थित थे। आभार दुर्गा सिंह चौहान व नरेंद्र सिंह ने जताया।