Jaivardhan News

नाबालिग प्रेमी युगल ने लिखा हम दोनों को एक ही श्मशान पर जलाना और कुंए में लगाा दी छलांग, मौत

01 48 https://jaivardhannews.com/minor-lover-couple-wrote-burning-both-of-us-at-the-same-crematorium-and-jumped-in-the-well-death/

एक नाबालिग प्रेमी युगल ने पहले नोटबुक पर लिखा हमें एक ही श्मशान पर जलाना। इसके बाद दोनों ने जहर खाया फिर दोनों ने कुए में छलांग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों के शव बाहर निकाले। दोनों के शव चुनरी से बंधे हुए थे।

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में प्रेमी युगल ने पहले तो जहर खाया, फिर कुएं में छलांग लगा दी। दोनों के शव गांव के ही एक कुएं में मिले। शव लड़की की चुनरी से आपस में बंधे हुए थे। कुएं के पास स्कूल बैग, मोबाइल के साथ ही सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है कि ‘हम दोनों को एक ही श्मशान पर जलाना।’ पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम खेतों में चरवाहों ने कुएं में दो शव देखे। पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी रणजीत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक लड़का-लड़की की पहचान परवेश रोत (17) निवासी बिछीवाड़ा और पायल मोडिया (16) निवासी लांबा भाटडा के रूप में हुई। लड़का 12वीं कक्षा और लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।

दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। परिवारों की रजामंदी नहीं होने से दोनों ने पहले जहर पीया। उसके बाद लड़की की चुनरी से एक-दूसरे को कमर से बांध दिया और कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर मृतक परवेश के पिता कमजी रोत और युवती पायल के पिता प्रकाश मोडिया समेत परिवार के लोग पहुंच गए। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि कुएं के बाहर लड़का-लड़की का स्कूल बैग और मोबाइल फोन मिले। एक बुक में दोनों का लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि हम दोनों को एक ही श्मशान पर जलाना लिखा हुआ है। मौके से एक जहर की खाली शीशी भी मिली है, जिसे संभवत दोनों ने कुएं में छलांग लगाने से पहले पी लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version