Jaivardhan News

राजसमंद में विधायक दीप्ति ने साहित्यकारों से किया संवाद, फिर एक पुस्तक देकर किया आश्वस्त

MLA Deepti Maheswari jan Sanwad https://jaivardhannews.com/mla-deepti-interacted-with-litterateurs-in-rajsamand/

देश में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चल रहे डोर टू डोर जन संपर्क व नुक्कड़ सभा के तहत राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद के गोपालकृष्ण वाटिका में साहित्यकारों से संवाद किया। विधायक माहेश्वरी उनसे रूबरू हुई और साहित्य पर भी विस्तृत चर्चा करने के बाद केन्द्र सरकार के 9 वर्ष की उपलिब्धयों की पुस्तक सभी साहित्यकारों को वितरित की। साथ ही विकास व मुद्दों को लेकर साहित्यकारों से सुझाव भी मांगे। साथ ही विधायक ने केन्द्र सरकार की उपलिब्धयां भी जनसंवाद के दौरान गिनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष सतीश आचार्य ने की, जबकि हास्य कवि सुनील व्यास और भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र में मजबूत और राष्ट्रवादी सरकार होने से भारत का प्रभाव दुनिया भर में बढ़ रहा है और आने वाले कुछ ही समय में हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने राजसमंद झील को पवित्र झील घोषित करने, पर्यटन विकास, मारवाड़ हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, नगर में ऑडिटोरियम निर्माण, महाराणा प्रताप और महाराणा राज सिंह की मूर्ति स्थापना, जिला मुख्यालय का योजना पूर्वक विकास, गणतंत्र दिवस ओर स्वतंत्रता दिवस पर कलाकारों और साहित्यकारों का जिला स्तरीय समारोह में सम्मान कोटा निर्धारित करने सहित अनेक विषयों पर खुलकर बात की वहीं साहित्यकारों से राष्ट्र निर्माण हेतु सकारात्मक साहित्य सृजन का आग्रह भी किया और कहा कि साहित्य समाज का दर्पण न बनकर समाज का मार्गदर्शक बने ऐसा साहित्य लेखन समय की आवश्यकता है। नगर में साहित्यिक गतिविधियों पर भी चर्चा की ओर प्रबुद्ध वर्ग से सुझाव देने का आग्रह किया।

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2023/07/Deepti-01.mp4

कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश जांगिड़ प्रांश ने बताया कि पहली बार काव्य गोष्ठी मंच में आने पर गोविंद औदिच्य, काव्य गोष्ठी मंच अध्यक्ष सतीश आचार्य, सूर्य प्रकाश दीक्षित ने विधायक माहेश्वरी और सुनील व्यास और महेश आचार्य का स्वागत अभिनंदन किया। बाद में विधायक ने अपनी ओर से सभी कवियों और रचनाकारों को इकलाई पहनाकर सम्मानित किया। माहेश्वरी ने इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने वाली पुस्तिका सभी को भेट की ओर साहित्यिक विकास हेतु पूरे सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में समाजसेवी जगदीश लड्ढा, पंडित सुनील व्यास, शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह चारण, राहुल दीक्षित, राजकुमार शर्मा, कमलेश जोशी, दीपक सनाढ्य, नीतू बाफना, भावना लोहार,गोपाल शर्मा केलवाड़ा, चंद्र शेखर नारलाई, हेमेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह रावल, मुकेश शर्मा, ध्रुव श्री दीक्षित, सुनीता दीक्षित, ज्योत्सना पोखरना, गोतम शर्मा, जितेंद्र पालीवाल, गौरव पालीवाल, यशवंत शर्मा , शेख हनीफ रिजवी, नरेंद्र चंचल,जय आदित्य सिंह भाटी , तेली समाज अध्यक्ष रजनीकांत साहू, दिनेश कुमावत, पंकज बाफना, सुनील गर्ग ने कई उपयोगी सुझाव दिए सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश जांगिड़ प्रांश ने सभी का आभार प्रकट किया।

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2023/07/Deepti-02.mp4
Exit mobile version