Jaivardhan News

MLA Deepti अचानक पहुंची RK Hospital, मरीजों से मिली, PMO को समस्याएं दुरुस्त करने के निर्देश

Deepti 01 https://jaivardhannews.com/mla-deepti-maheshwari-inspected-rk-district-hospital/

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी अचानक आरके जिला चिकित्सालय पहुंची, जहां पर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद नवनियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रजक से मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए। MLA Deepti ने अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके परिजनों से भी मुलाकात की। साथ ही जो भी समस्याएं है, उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। PMO Dr. Ramesh Rajak ने अब तक किए गए सुधार से अवगत कराया एवं और भी बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करने की बात कही। अव्यवस्था से नाराज दिखी विधायक ने डॉक्टरों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि किसी भी तरह से बेपरवाही न बरते और आम लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। वरना अब ऐसी बेपरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आर.के. जिला चिकित्सालय राजसमंद का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी, नर्सिंग स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से सदुपयोग करने के लिए विधायक ने खास निर्देश दिए। इस दौरान पीएमओ डॉ. रमेश रजक के अलावा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र टेलर सहित कई डॉक्टर, नर्सेज मौजूद थे।

पंचायत समिति में विधायक का किया भव्य स्वागत

विधाय‌क दीप्ति किरण माहेश्वरी के विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मेलन से ऑनलाइन जुड़ने के लिए पंचायत समिति राजसमंद पहुंची। पंचायत समिति में प्रधान अरविदंसिंह राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी, सरपंच व जनप्रतिनिधियों व पंचायत समिति स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद विधायक ऑनलाइन मोदी के सम्मेलन में शामिल हुई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत, बहादूरसिंह राठौड़, सांगठकला उप सरपंच भैरूलाल जोशी, भाजपा नेता मांगीलाल कुमावत, सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। ऑनलाइन सम्मेलन में मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभ से एक भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे, इस उद्देश्य से सम्पूर्ण देश में इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि युवा, किसान, महिला एवं निर्धन के जीवन को उन्नत बनाने और उन्हें सक्षम बनाने से ही देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

कांग्रेस की विचारधारा विकसित भारत के लिए सबसे खतरा

विधाय‌क दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस विचारधारा को विकसित भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। इस विचारधारा के कारण ही देश का विभाजन हुआ और देश प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया था। उन्होंने नौगामा, नांदोली, पीपली आचार्यान, बड़‌लिया, पीपली अहिरान, लालपुर, कुंवारिया, मादड़ी, देवरी खेड़ा, सोनियाणा आदि गांवों का परिभ्रमण कर शोक संतप्त परिवारों में जाकर संवेदना व्यक्त की।

Exit mobile version