Jaivardhan News

MLA Deepti Maheshwari ने महाप्रसादी में की शिकरत, ग्रामीणों से हुई रूबरू

MLA deepti Maheshwari https://jaivardhannews.com/mla-deepti-maheshwari-speech-in-kabari-mahadev/

MLA Deepti Maheshwari ने गलवा पंचायत में स्थित काबरी महादेव मंदिर में राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ द्वारा आयोजित महाप्रसादी में शिरकत की। विधायक दीप्ति व प्रधान राठौड़ ने पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का अभिषेक किया। साथ ही सुख समृद्ध की कामना की गई। काबरी महादेव की पूजा अर्चना के बाद विधायक दीप्ति महाप्रसादी में शामिल हुई, जहां पर मौजूदा भाजपा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोगों से रूबरू हुई।

राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ द्वारा खुशहाली की कामना को लेकर काबरी महादेव मंदिर परिसर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पंडितों के सानिध्य में हवन अनुष्ठान भी हुआ और उसके बाद महादेव का अभिषेक किया गया। फिर महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें विधायक दीप्ति माहेश्वरी के अलावा पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल, भाजपा पदाधिकारी, सरपंचगण एवं उनके समर्थक मौजूद थे। काबरी महादेव के दर्शन व महाप्रसादी में शामिल होने से दिनभर चहलकदमी बनी रही।

विधायक दीप्ति बोली- किसान हो रहे आत्मनिर्भर

बैठक में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि किसानों के विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। बीते 10 वर्षों से मोदी सरकार ने कृषि नीतियों में बदलाव कर एवं विभिन्न पहलों द्वारा अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटलीकरण से किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य किए हैं। जिससे किसान समृद्ध एवं खुशहाल बने हैं। Rajsamand MLA दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अब तक करोड़ों किसानों को फायदा हुआ है। 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से दी गई है। यह डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी भुगतान योजना है। पीएम किसान निधि योजना किसानों के जीवन को आसान बनाने और कृषि को प्रोत्साहित करने में ऐतिहासिक साबित हो रहीं है। केंद्र सरकार देश के किसानों को सशक्त और आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है। मोदी सरकार 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक कृषि सुधार करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लगी हुई है। इससे किसानों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है। मोदी सरकार में किसान खुलकर नए अवसरों और विकल्पों का लाभ उठा रहे हैं।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के साथ – साथ उद्यमी बनाने के लिए नये अवसर तैयार किए जा रहे हैं। देश में हजारों कृषक उत्पादक समूह (एफ.पी.ओ.) बनाए जा रहे हैं। कोल्ड चेन, मेगा फ़ूड पार्क और एग्रो प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी अभूतपूर्व काम हो रहा है। मोदी सरकार किसानों का उत्पादन लागत कम करने और कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसमें जैव प्रौद्योगिकी, रिमोट सेंसिंग, जी.आई.एस, डाटा एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट तकनीकों का इस्तेमाल शामिल है।

Exit mobile version