Jaivardhan News

#Rajsamand विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ ने विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, लोगों की सुनी समस्याएं

WhatsApp Image 2024 02 23 at 5.34.38 PM https://jaivardhannews.com/mla-vishwaraj-singh-mewar-visited-the-assembly-constituency/

विधायक विश्वराज सिंह मेवाड ने रेलमगरा क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने बामनिया कला में बंजारा समाज के प्रवर्तक रूपसिंह महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित मेले में पहुंचे जहां पर उसका उद्घाटन कर जनता को संबोधित किया। विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ ने जनता की समस्याओं को सुना व रोजगार एवं विकास पर चर्चा की। गांव वालों ने जीत के बाद पहली बार बामनियां कलां पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

सिंदेसर कलां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर युवा काफी परेशान है। इसी तरह मेंहदुरिया के युवाओं ने भी विधायक को बेरोजगारी के समस्या से अवगत कराया। सभी की समस्या सून विधायक ने कहा कि सभी की समस्याओं का समयबद्ध रूप से समाधान किया जाएगा। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता रेखा राम सहाय विजयवर्गीय के नवनिर्मित होटल का शुभारंभ किया। विधायक कई गांव पहुंचे जहां शोक संतप्त परिवार से मिले व शोक सवेंदना व्यक्त की।

ये रहे मौजुद

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, मंडल अध्यक्ष चतर सिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सोनी, शंकर लाल सुथार, बोथलाल जाट, जीवनलाल सोनी, महामंत्री गिरिराज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष बालूराम कुमावत, मदनलाल गाडरी, लक्ष्मण दास वैष्णव, बालूराम जाट, सरपंच किशन लाल सालवी, बुथ अध्यक्ष हीरालाल व्यास, अंबालाल, नारायण सिंह, प्रकाश विजयवर्गीय, नारायण सिंह राव, विजय सुराणा, भंवर सिंह राजावत, बद्रीलाल मेनारिया जिला कार्यकारिणी सदस्य, योगेश सुखवाल, पंचायत समिति सदस्य कैलाश देवी, इकाई अध्यक्ष कन्हैयालाल सुखवाल, गोपी लाल नायक, चंद्रभान सिंह, चावंड सिंह, भेरूलाल सुखवाल, रमेश मालीवाल, मांगीलाल ओकाया, शिवलाल जायसवाल, शंकर लाल जाट, राजेंद्र सरगरा, शांतिलाल मेनारिया, अंबालाल मेनारिया, नाथू श्रीमाली, रामेश्वर लाल, देवकिशन, सतीश गर्ग, पुष्कर वैष्णव, सोहनलाल मालीवाल, मदन लाल जायसवाल, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-23-at-5.34.39-PM-1.mp4
Exit mobile version