mukash https://jaivardhannews.com/mukesh-bhargava-became-the-general-secretary-of-youth-congress-see-the-full-story/

राजस्थान युवक कांग्रेस प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा की अनुशंषा पर केलवा, राजसमंद के मुकेश भार्गव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। भार्गव की नियुक्ति से केलवा से राजसमंद ही जिलेभर के युकां कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है। युकां जिलाध्यक्ष रहते हुए युवाओं को एकजुट करने में बेहतर कार्य किया। इस पर युकां प्रदेश नेतृत्व द्वारा अब भार्गव को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

स्कूली शिक्षा से ही छात्र राजनीति में कदम रखने वाले भार्गव छात्र हित के लिए सदैव सक्रिय रहे। इसी का परिणाम रहा कि वे स्कूल, कॉलेज के बाद युथ कांग्रेस में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई। स्कूल- कॉलेज से लेकर पंचायतीराज, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी भार्गव ने सक्रियता से भूमिका निभाई और पार्टी को भारी मतों से जीत भी दिलाई। भार्गव मूलत: केलवा गांव के रहने वाले हैं, मगर राजसमंद शहर से लेकर जिलेभर के युवाओं में मजबूत पकड़ है। जिलाध्यक्ष रहते हुए भार्गव ने बेहतर कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर राजसमंद युथ कांग्रेस की अलग पहचान कायम की।

भार्गव के पास रहे ये प्रमुख दायित्व

युवक कांग्रेस राजसमंद ब्लॉक अध्यक्ष
युवक कांग्रेस जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
युवक कांग्रेस राजसमंद विधानसभा अध्यक्ष
युवक कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भार्गव बोले- संगठन के लिए सदैव तैयार

नवनियुक्त युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुकेश भार्गव ने मीडिया से कहा कि वे हमेशा सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से संगठन में कार्य किया है और हमेशा करता रहूंगा। संगठन जो भी जिम्मेदारी व दायित्व देगी, उसे बखूगी निभाने का हरसंभव प्रयास करुंगा। भविष्य में राजनीतिक कॅरियर के सवाल पर भार्गव बोले कि वे जनसेवा के लिए कांगे्रस व युथ कांगे्रस से जुड़े हुए हैं और इसी ध्येय से हमेशा जुड़े रहेंगे। देश में बढ़ती महंगाई पर भार्गव ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बेकाबू होती जा रही है, जिसका खमियाजा आम जन मानस को भुगतना पड़ रहा है। इसके लिए जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

सीपी जोशी- भारद्वाज से मिले

युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव का दायित्व मिलने के बाद मुकेश भार्गव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मुलाकात की। साथ ही राजसमंद आए जिले के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज से भी मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।