Jaivardhan News

राजसमंद : मर्डर या हादसा, कुएं में मिला युवक का शव, आंखों पर बंधी थी पट्‌टी, परिजन बोले-हत्या की

01 105 https://jaivardhannews.com/murder-or-accident-the-body-of-a-young-man-found-in-the-well-the-bandage-was-tied-on-the-eyes-the-family-said-of-murder/

एक युवक का शव कुए में मिलेन से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव देखकर पुलिस की सूचना पर जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकला। मृतक के आंखों पर पट्‌टी बंधी थी परिजनों ने कहा कि इसकी किसी ने हत्या की है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के चारनिया में गुरुवार सुबह युवक का शव कुएं में मिला। युवक की आंखों पर पट्टा एवं गला मफलर से बंधा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर देवगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। युवक की हत्या की आशंका को लेकर परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि चारनिया बुनकर बस्ती निवासी वनाराम पुत्र दौलाराम सालवी देवगढ़ ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाणेज कानावास छापली निवासी दीपक 21 पुत्र अमराराम सालवी वेल्डिंग का काम करता था। भाणेज के माता-पिता नहीं है, इससे भाणेज दीपक उसका भाई आकाश व बहन सुनीता पिछले 12 साल से मेरे पास ही रहते हैं।

दीपक की बहन सुनीता है, जिसे ईश्वर पुत्र चुन्नीलाल सालवी निवासी मगरी, चारनिया जो कि पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। वहीं जबरदस्ती विवाह करने का दबाव बना रहा हैं। इससे दीपक व ईश्वर सालवी एवं उसके परिवार के बीच विवाद चल रहा था। ईश्वर व उसके परिवार वालों ने दीपक को जान से मारने व उसकी बहन सुनीता से जबरदस्ती विवाह करने की धमकियां दी थी। उसके भाणेज को उक्त लोगों ने परेशान किया था, इससे दीपक काफी घबराया हुआ था। रिपोर्ट में बताया कि 18 दिसंबर को ईश्वर का जन्मदिन था।

उसने अपने जन्मदिन पर केक पर दीपक की बहन सुनीता का नाम लिखा था और जन्मदिन के ऐसे केक को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इससे दीपक व ईश्वर व उसके परिवारजन के बीच विवाद बढ़ गया था। रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह दीपक घर पर नहीं था, इस पर आसपास तलाश की तो पास ही के कुएं पर दीपक के कपड़े और जूते मिले। इस पर वनाराम ने अन्य लोगों को बुलाया व कुएं में बलाई व रस्सी डाली तो दीपक की लाश दिखी। इसके बाद देवगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देवगढ़ थानाधिकारी नाथावत, एएसआई पूरणसिंह पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रो मंगवाकर चारपाई पर मृतक का शव निकलवाया। मृतक दीपक की आंखों पर पट्टा व गला मफलर से बंधा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों व सैकडों लोगों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों काे साैंपा। वनाराम ने दीपक की माैत के लिए ईश्वर पुत्र चुन्नीलाल सालवी, चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल, भरत पुत्र चुन्नीलाल, कमला पत्नी चुन्नीलाल निवासी मगरी (चारनिया) काे जिम्मेदार बताया है। परिजनों ने बताया कि मृतक की 24 दिन पहले ही शादी हुई थी।

Exit mobile version