Jaivardhan News

Bihar में नीतिश ने इस्तीफा देकर फिर 9वीं बार ली CM की शपथ, इंडिया से गठबंधन तोड़ BJP के साथ

Nitish Kumar https://jaivardhannews.com/nitish-kumar-again-cm-of-bihar-for-the-9th-time/

Bihar Updates : जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एक बार फिर से राजनीतिक पाला बदलने के बाद रविवार शाम को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। Nitish Kumar ने ‘महागठबंधन’ और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन से नाता तोड़ते हुए भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बना ली। लगभग डेढ़ साल पहले ही नीतिश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ा था। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना स्थित राजभवन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में नीतिश कुमार ने CM पद की एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। Nitish Kumar ने दिन में यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए ‘‘चीजें ठीक नहीं चल रही थीं” बिहार में नीतिश कुमार के साथ BJP Leader सम्राट चौधरी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। दोनों ही उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में दोनों ही नेताओं को क्रमश: नेता व उप नेता चुना गया। भाजपा के दोनों नेताओं ने BJP शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए लालूप्रसाद यादव की पार्टी राजद के जंगलराज से बिहार की रक्षा करने का संकल्प लिया।

जद(यू) नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाले हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नीतिश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार में नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। PM Narendra Modi ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार में नई सरकार पूरे समर्पण भाव से लोगों की सेवा करेगी। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़े दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का कोई नेता शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं था।

नीतिश कुमार ने रविवार सुबह 11 बजे ही राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा सौंपा था। साथ ही इस्तीफे के साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। उसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान भी कर दिया। उसके बाद शाम पांच बजे राजभवन में आयोजित समारोह में नीतिश कुमार ने 8 मंत्रियों के साथ शपथ ले ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

Nitish Kumar Resigns As Chief Minister Of Bihar

यह है बिहार सरकार का चेहरा

इन्होंने ने मंत्री पद की ली शपथ

More News…. 1300 बार Crime Petrol देख पत्नी की हत्या, 2 साल शव ड्रम में, फिर जलाया, हडि्डया पीस नदी में फेंकी

एक तलाकशुदा महिला पर मन आ गया तो बगैर शादी एक पुजारी लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगा। मिर्गी की बीमारी के चलते पत्नी आए दिन उसके साथ मारपीट व झगड़ा करती। इससे तंग होकर आक्रोशित पुजारी ने गला दबाकर प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। फिर क्राइम पेट्रोल सीरियल के 1300 एपिसोड देखने के बाद प्रेमिका के शव को एक लोहे के ड्रम में डाल दिया। ऊपर ढक्कन लगा सीमेंट से बंद कर दिया….. पूरी खबर देखने के लिए क्लिक करिए…

सीएम नीतिश कुमारी की कितनी है सम्पत्ती, देखिए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में आई एक रिपोर्ट में CM Nitish Kumar के मुकाबले उनके बेटे निशांत कुमार की संपत्ति 5 गुना ज्यादा थी। उस समय निशांत के पास 16,549 रुपए नकद, 1.28 करोड़ (FD) और बैंकों में जमा रकम थी। 1.63 करोड़ की चल व 1.98 करोड़ अचल संपत्ति थी। सीएम के बेटे निशांत के पास पटना व नालंदा में आवासीय भवन व कृषि भूमि भी थी। जिस साल यह रिपोर्ट आई थी, उस उस समय नीतीश कुमार की कुल नेटवर्थ 75.53 लाख रुपये थी। वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1.64 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 22,552 रुपये नकद और बैंक खातों में 49,202 रुपये जमा हैं। नीतीश के पास एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है जिसकी कीमत 11.32 लाख रुपये है। इसके अलावा 1.28 लाख की दो सोने और एक चांदी की अंगूठी है। नीतीश कुमार के पास 1.45 लाख रुपये की 13 गायें और 10 बछड़े भी हैं। इसके साथ ही ट्रेडमिल, व्यायाम साइकिल और एक माइक्रोवेव ओवन भी है। अचल संपत्ति के नाम पर नीतीश कुमार के पास सिर्फ नई दिल्ली के द्वारका में एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है। साल 2004 में इसकी कीमत 13.78 लाख रुपये थी। नीतीश कुमार की संपत्ति का यह ब्योरा 31 दिसंबर को कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी किया गया था। हालांकि, इस बार नीतीश कुमार ने बेटे निशांत की संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं दी थी। नीतीश कुमार हर साल अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हैं। सरकार की वेबसाइट पर मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्रियों की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की जाती है। 31 दिसंबर 2023 को सीएम नीतीश कुमार और तत्कालीन मंत्रियों की नेटवर्थ की जानकारी शेयर की गई थी।

सीएम नीतिश कुमार के जीवन की दिलचस्प कहानी

Exit mobile version