Jaivardhan News

बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय के विरोध ने पकड़ा तूल : कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप, 5 साल तक नहीं ले पाए सुध

01 136 https://jaivardhannews.com/opposition-to-multipurpose-veterinary-hospital-caught-fire-congress-accuses-bjp-could-not-take-care-for-5-years/
देवगढ़ में भाजपा नगर द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देेते हुए।

राजसमंद में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने भाजपा पर परर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल भाजपा का शासन रहने के बावजूद उक्त संस्थान के लिए जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए और अब अपना राजनीतिक हित साधने के लिए बेवजह माहौल खड़ा कर रहे है। जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी ने कहा कि कहा कि बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय स्थानांतरित हुआ है, लेकिन भाजपाई एवं उनके समर्थक आमजन को भ्रमित कर रहे है।

किशोर नगर में संचालित चिकित्सालय को भी यहां से हटाया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं हैं। पिछले कई दशकाें से संचालित अस्पताल पूर्ववत यहीं संचालित रहेगा। बहुउद्देशीय चिकित्सालय एवं पहले से संचालित चिकित्सालय दोनों अलग-अलग होकर परस्पर कोई लेना-देना नहीं हैं।

कोठारी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में उक्त चिकित्सालय की स्वीकृति होने के बाद राज्य में भाजपा काबिज हुई। लेकिन पूरा कार्यकाल बीत जाने तक संस्थान की स्थापना को लेकर न विधायक ने कोई सुध ली और न ही किसी भाजपाई ने।

भूमि आवंटन सहित अन्य कारणों से अटकी प्रक्रिया पूर्ण कराने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई। लंबे समय तक भूमि के अभाव में काम अटका पड़ा रहा। ब्लॉक अध्यक्ष कोठारी ने कहा कि विधायक सहित भाजपा ने सदैव अपने हित के कार्यों में ही रूचि दिखाते है।

देवगढ़ भाजपा नगर मंडल ने दिया ज्ञापन

भाजपा नगर मंडल ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सीपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि 6 वर्ष पूर्व राजसमंद सहित 17 जिलों के लिए जिला मुख्यालय पर बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय प्रारंभ किए गए। जिला मुख्यालय पर संचालित बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय को राजनीतिक रूप से तहसील नाथद्वारा स्थानान्तरण नहीं किया जा सकता और पशुपालकों के लिए सुविधाजनक भी नहीं है।

Exit mobile version