Jaivardhan News

राजसमंद : राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्म के मामले पर आक्रोश, सांसद और विधायक के नेतृत्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

01 48 https://jaivardhannews.com/outrage-over-rising-rape-case-in-rajasthan-mp-and-mla-led-chief-ministers-effigy-burnt/

राजस्थान में रेप के बढ़ते मामलो को लेकर भाजपा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश महामंत्री और राजसमंद सांसद दिया कुमारी और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी प्रदर्शन में शामिल हुईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत ने बताया कि राजस्थान में दिन प्रतिदिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान देश में रेप के मामलों में नंबर 1 पर है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसे लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है। शाम 7.15 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र पुरोहित, नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता हिम्मत कुमावत, दीपक शर्मा, अशोक रांका, ललित खिंची सहित भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version