
Petrol Diesel Prices : देश में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अचानक मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कटौती की है, जिससे आमजन का सफर सस्ता हो जाएगा। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के दाम जहां आसमान छू रहे हैं, वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। हालांकि यह कीमतें कितने दिन तक बाजार पर असर डालती है, यह तो आने वाले दिनों में स्पष्ट हो पाएगा।
Fuel Price Drop in India : सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए 21 मार्च के नए रेट के अनुसार, देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ताजा दरों के अनुसार, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 100.85 रुपए और डीजल 92.44 रुपए में बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल के प्रमुख शहरों में दाम:
- दिल्ली: पेट्रोल – 94.72 रुपए, डीजल – 87.62 रुपए
- मुंबई: पेट्रोल – 103.94 रुपए, डीजल – 89.97 रुपए
- चेन्नई: पेट्रोल – 100.85 रुपए, डीजल – 92.44 रुपए
- कोलकाता: पेट्रोल – 104.95 रुपए, डीजल – 91.76 रुपए
क्यों घटे पेट्रोल और डीजल के दाम?
Diesel Price Reduction News : विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत हाल ही में 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई, जिससे भारत को कम दरों पर तेल खरीदने का अवसर मिला।
इसके अलावा, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी और वैट में कुछ रियायतें दी हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।
जनता की खुशी और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
Petrol rate today : पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट से लोग काफी खुश हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #PetrolPriceDown और #DieselPriceCut जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। लोग इस फैसले को सरकार की सकारात्मक पहल बताते हुए पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह! पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए! अब सफर करना हुआ सस्ता। मोदी जी, सच में आप तो कमाल कर रहे हैं।” वहीं, कुछ लोगों ने इस पर व्यंग्य भी किया। एक यूजर ने लिखा, “जब चुनाव आते हैं तो पेट्रोल-डीजल के दाम भी सस्ते हो जाते हैं।”
महंगाई पर असर
पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ता है। ट्रांसपोर्टेशन की लागत घटने से फल, सब्जी, अनाज और रोजमर्रा की अन्य जरूरतों की चीजें सस्ती हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका असर आने वाले कुछ हफ्तों में बाजार में साफ नजर आएगा। इसके अलावा, परिवहन सेवा और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को भी राहत मिलेगी, जिससे वे अपने ग्राहकों को किफायती दरों पर सेवाएं दे सकेंगी।
क्या आगे भी जारी रहेगी ये राहत?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिर रहती हैं, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम लंबे समय तक स्थिर या कम रह सकते हैं। हालांकि, वैश्विक भू-राजनीतिक हालात और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी।
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए 21 मार्च के नए रेट के अनुसार, देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं:
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
---|---|---|
दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
प्रयागराज | 94.77 | 87.92 |
आंध्र प्रदेश | 108.35 | 96.22 |
बिहार | 105.58 | 92.42 |
छत्तीसगढ़ | 100.35 | 93.3 |
कर्नाटक | 102.92 | 88.99 |
केरल | 107.3 | 96.18 |
मध्य प्रदेश | 106.22 | 91.62 |
महाराष्ट्र | 103.44 | 89.97 |
ओडिशा | 101.39 | 92.96 |
राजस्थान | 104.72 | 90.21 |
सिक्किम | 101.75 | 88.95 |
तमिलनाडु | 100.8 | 92.39 |
तेलंगाना | 107.46 | 95.7 |
पश्चिम बंगाल | 104.95 | 91.76 |
अंडमान और निकोबार | 82.46 | 78.05 |
अरुणाचल प्रदेश | 90.66 | 80.21 |
असम | 98.19 | 89.42 |
चंडीगढ़ | 94.3 | 82.45 |
दादरा और नगर हवेली | 92.56 | 88.5 |
दमन और दीव | 92.37 | 87.87 |