Youth Congrees 2 edited https://jaivardhannews.com/petrol-rat-protest-in-youth-congress/

राजसमंद जिले के भीम कस्बे में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव आचार्य मोटरसाइकिल को लेकर पैदल चलें। यहां उनके बाइक में पेट्रोल खत्म नहीं हुआ, बल्कि राजस्थान युवक कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन के तौर पर बाइक के साथ पैदल चलें।
युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष गौरव आचार्य के नेतृत्व में राजसमंद जिले में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव आचार्य के नेतृत्व में भीम कस्बे में केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल की कीमत घटाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मोटरसाइकिल को पैदल लेकर चले और कार को धक्का देकर चलाते दिखाई दिए। युवक कांगे्रस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास कर रहे थे कि बढ़ती कीमतों में अब आमजन के लिए मोटरसाइकिल व कार चलाना मुश्किल हो गया है। इस तरह केन्द्र सरकार से पेट्रोल व डीजल की दरें घटाने की मांग की गई।

आचार्य बोले- उद्योगपतियों पर मेहरबान केन्द्र

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवक कांगे्रस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। राजसमंद के साथ सभी ब्लॉक स्तर पर युवक कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थो पर गलत नीति अपना रही है, जिससे न केवल पेट्रोल- डीजल, बल्कि घरेलू खाद्य तेल के दाम भी दोगुना तक महंगे हो गए हैं। केंद्र सरकार नागरिक सुरक्षा का दायित्व भी भूल कर वैक्सीन पर भी दोगला व्यवहार एवं भेदभाव कर रही है। इससे देश के युवा कभी मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेंगी।