Untitled 6 copy 4 https://jaivardhannews.com/politician-kishore-made-predictions-regarding-nomas-elections/

जाने माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशाेर ने भाजपा व टीएमसी सहित कई प्रमुख राजनीतिक दलाें के साथ चुनाव रणनीतिकार के रूप में काम किया है। 2022 में शुरू किए जन सुराज अभियान में किशोर ने कहा कि युवाओं व विशेषकर बेरोजगारी के मुद्धों के बीच भाजपा को चुनाव में सफलता मिल रही है। मगर विपक्ष मतदाताओं को एकजुट करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए चुनाव में 100 सीटों का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल है। प्रशांत ने कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, मगर 370 सीटों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

एक युवा ने प्रशांत से सवाल किया कि ‘युवाओं के मुद्दों को संबोधित करने में सक्षम नहीं होते हुए भी भाजपा चुनाव कैसे जीत रही है। प्रशांत ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जीत रही है क्योंकि विपक्ष में लोग एकजुट नहीं हो पा रहे हैं और मतदाताओं को प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं। आगे उन्होनें कहा कि बीजेपी को अकेले 370 सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि 2019 में 100 में 38 लोगों ने मोदी के पक्ष में मतदान किया मगर 62 ने नहीं किया। तब बहुमत सरकार के पक्ष में नहीं था। लेकिन वे 62 मतदाता एकजुट नहीं हैं और बिखरे हुए हैं, कोई भी उन्हें प्रेरित करने में सक्षम नहीं है और सरकार इससे लाभान्वित हो रही है। उन्होंने घोषणा की कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में उनके संगठन ‘जन सुराज’ द्वारा समर्थित एक मंच द्वारा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) श्रेणी के कम से कम 75 लोगों को मैदान में उतारा जाएगा।

कांग्रेस के प्रस्ताव को किया अस्वीकार

प्रशांत किशोर ने पार्टी में शामिल होने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया है और उन्हें परिभाषित जिम्मेदारी के साथ समूह के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उसने मना कर दिया। कांग्रेस नेता रणदीम सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए गए सुझाव की सराहना करते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने ईएजी के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी विनम्र राय में, मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।

भाजपा के 370 सीटों पर बोले किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस को 100 सीटें मिलना भी मुश्किल लग रहा है, मगर भाजपा को भी 370 सीटों का लक्ष्य निर्धारित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा ने 370 सीटों का लक्ष्य बनाया है, मगर कार्यकर्ताओं को इस लक्ष्य पर निर्धारित नहीं होना चाहिए । वो इससे ज्यादा भी हासिल कर सकते हैं। यदि किसी वजह से 370 भी न मिले ताे कार्यकर्ताओं को अपनी गलतियों व कमियों पर ध्यान देकर उन्हें सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

मोदी को हराया जा सकता है

प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मोदी को चुनौती दे सकता है। मोदी को चुनौती देने के लिए उस व्यक्ति को पहले पांच साल जमीनी स्तर पर काम करना होगा। भ्रम न पाले कि मोदी को काेई नहीं हरा सकता, या फिर मोदी बड़े नेता है। किशोर ने कहा कि मोदी को हराया गया है और हराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी व इंदिरा गांधी के समय भी ऐसा ही लगता था कि उन्हें हराया नहीं जा सकता, मगर 1977 में उन्हें भी चुनौती दी गई थी।