Jaivardhan News

Politics discussion : राजनीति की नई तस्वीर, Kirodilal Meena की Rajkumar Roat के विधायकों से मुलाकात

Kirodilal Meena or rajkumar Roat

Kirodilal Meena or Rajkumari Roat https://jaivardhannews.com/politics-discussion-rajkumari-roat-or-kirodi/

Politics discussion : राजस्थान की राजनीति में इस वक्त हलचल मची हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता और राजस्थान के कद्दावर चेहरे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की हालिया नाराजगी ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। उनकी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों से मुलाकात और सांसद राजकुमार रोत के साथ बढ़ती नजदीकियों ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। क्या किरोड़ी लाल मीणा भाजपा से किनारा कर नई सियासी राह पकड़ेंगे? इस तरह Kirodilal Meena और Rajkumar roat को लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

Rajasthan BJP : राजस्थान की राजनीति में यह घटनाक्रम एक नया मोड़ ले सकता है। किरोड़ी लाल मीणा जैसे प्रभावशाली नेता का फैसला न केवल भाजपा बल्कि पूरे राज्य की राजनीति को हिला सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेतृत्व उनकी नाराजगी दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है या फिर किरोड़ी लाल मीणा नई सियासी राह पकड़ते हैं।

BJP के किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जो राजस्थान में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं, पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी में उन्हें नज़रअंदाज किया जा रहा है, और उनके मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

BAP के राजकुमार रोत का न्योता

राजस्थान की राजनीति में आदिवासी समुदाय का महत्वपूर्ण स्थान है, और भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत इस समुदाय का मजबूत नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने खुलकर किरोड़ी लाल मीणा को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है।

भाजपा के लिए बढ़ती मुश्किलें

अगर किरोड़ी लाल मीणा भाजपा छोड़ते हैं, तो यह पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा।

तस्वीर और चर्चाओं का असर

जयपुर में हुई मुलाकात की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर को भाजपा नेतृत्व के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Bhajanlal Sharma : संभावित सियासी उलटफेर

अगर किरोड़ी लाल मीणा भाजपा से अलग होते हैं, तो राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है।

Author

Exit mobile version