01 81 https://jaivardhannews.com/programs-across-the-district-on-the-birthday-of-mp-diya-kumari-the-workers-fed-the-cows-the-mahila-morcha-welcomed-and-cut-the-cake/

सांसद दीयाकुमारी के जन्मदिवस पर संसदीय क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम किए। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने हवन, पीपल पूजन, गौ पूजन, रक्तदान शिविर, सुंदरकांड पाठ, गोशालाओं और सेवा बस्ती में सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्य किए। सांसद दीयाकुमारी ने प्रभु श्रीनाथजी, चारभुजानाथजी और द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

ग्राम पंचायत मादड़ी के कृष्ण गाेशाला परिसर में रविवार को सांसद का जन्मदिवस मनाया गया। सुबह 11 बजे सांसद गाेशाला पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर सांसद का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गायों को लापसी और हरा चारा खिलाया।

इसके बाद कार्यक्रम में जिला प्रमुख रतनीदेवी, उप जिला प्रमुख सोहनीदेवी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह, पूर्व विधायक बंशीलाल, कर्नाटक के पूर्व विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष लहरसिंह, प्रधान अरविंदसिंह, उप प्रधान सुरेशचंद्र, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहरलाल सहित कार्यकर्ताओं ने सांसद का इकलाई, मेवाड़ी पगड़ी और प्रभु द्वारकाधीश की छवि भेंटकर स्वागत किया। वहीं गाेशाला के पदाधिकारियों ने गाय की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में हरिओम-दीया फेंस, समस्त व्यापार मंडल सोसायटी, चारभुजा मंडल, ओलादर मंडल, महिला मंडल सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने सांसद के दीर्घायु होने की कामनाएं की।

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवनलाल सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य बद्रीलाल मेनारिया, मंडल महामंत्री गिरिराज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल गाडरी, मंत्री देवीलाल जाट, बालुराम कुमावत, सरपंच किशनलाल सालवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्नेहलता विजयवर्गीय, आईटी सेल मंडल संयोजक निरंजन गर्ग, बूथ अध्यक्ष पुष्कर वैष्णव सहित कार्यकर्ता माैजूद थे।

सांसद दीयाकुमारी के जन्मदिन पर श्री जय जैन गाेशाला ताल की एक हजार गायाें काे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लापसी खिलाई। गोशाला कोषाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन ने बताया की इस दौरान सरपंच चन्द्रकांता कंवर, प्रधान कल्पना कंवर चूंडावत, चंद्रवीरसिंह चूंडावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण अरोड़ा उपस्थित रहे।

51 किलों की माला से किया स्वागत

महिला मोर्चा अध्यक्ष कोमल सोनी के नेतृत्व में महिलाओं ने 51 किलो गुलाब के फूलों की माला से सांसद का अभिनंदन किया। वहीं, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अलका मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष संगीता चौहान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री विशाखा तिवारी, अशोक रांका, हरदयालसिंह, सुनील जोशी, मंडल अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, मंडल महामंत्री विनोद पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली, कोठियारा मंडल अध्यक्ष मनु गायरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गणेशसिंह, उनवास सरपंच गीता श्रीमाली, टांटोल उपसरपंच शंभू अश्विनी पुरोहित सहित युवाओं और महिलाओं के साथ सांसद ने केक काटा।

02 11 https://jaivardhannews.com/programs-across-the-district-on-the-birthday-of-mp-diya-kumari-the-workers-fed-the-cows-the-mahila-morcha-welcomed-and-cut-the-cake/