Rain alert https://jaivardhannews.com/rain-alert-rain-alert-in-4-districts/

राजस्थान में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से जयपुर समेत उत्तर और मध्य राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद बीकानेर संभाग के जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सिस्टम का प्रभाव 22 अप्रैल तक बना रह सकता है।

मौसम विभाग जयपुर ने आज अलर्ट जारी किया है कि बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में 30 से 40 किलोमीटर की प्रतिंघटा से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही मौसम केन्द्र ने कहा कि यहां पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम केन्द्र ने 22 अप्रैल को चूरू, नागौर, सीकर, अलवर हनुमानगढ़, झुंझुनूं में बारिश की संभावना जताई है। अप्रैल में यह चौथा पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के मौसम को बदल रहा है। लगातार पश्चिमी विक्षोभों के आने से राज्य में तापमान नियंत्रण में है। कल, कोटा में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पाली का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इन पश्चिमी विक्षोभों के कारण, राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Accident : बारात से लौटते समय ट्रॉले- वेन की भयंकर भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, 7 दोस्तों की एक साथ निकली शवयात्रा

जयपुर में बारिश की संभावना

जयपुर में आज सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन 9 बजे के बाद बादल छा गए। कुछ जगहों पर हल्की हवा भी चली। कल जयपुर में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में कल (सोमवार) भी मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। कल देर शाम हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बादल छाने से गर्मी से राहत

राजस्थान में शनिवार को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे, जिसके कारण दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। सिरोही में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जहां तापमान 4 डिग्री गिरकर 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर में 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 39 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 2.6 डिग्री गिरकर 37.4 डिग्री सेल्सियस और करौली में 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह गिरावट लोगों के लिए राहत लेकर आई, जो पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे थे।