photo1700906955 3 edited https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

विधानसभा चुनाव को लेकर राजसमंद जिले के नाथद्वारा, राजसमंद, कुंभलगढ़ व भीम विधानसभा में चुनाव लड़ रहे 32 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटी में कैद हो गया। इस बार पिछले वर्षाें के मुकाबला मतदान प्रतिशत बढ़ा है। ऐसे में वोटिंग बढ़ने पर राजनीति के लोग अपने अपने ढ़ंग से विश्वलेषण कर रहे हैं, तो प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि जनता के फैसले का परिणाम तो 3 दिसंबर को ही सामने आएगा। फिलहाल प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भागमभाग थम गई है और अब प्रत्याशियों ने कुछ रिलेक्स जरूर किया है, मगर परिणाम के इंतजार में धड़कने बढ़ रही है। जिले में में कुल 9 लाख 28 हजार 417 मतदाता है और इनके मतदान के लिए 984 पोलिंग बूथ बनाए गए। भीम में 10, कुंभलगढ़ में 9, राजसमंद में 8 व नाथद्वारा विधानसभा में में 5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

1 https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

सीपी जोशी- राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

प्रदेश की हॉट सीट बन चुकी नाथद्वारा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने नाथद्वारा शहर में वोट देने के बाद बोले कि इस बार मतदान का रूझान देखकर लगता है कि कांग्रेस की जीत तय है। डॉ. जोशी ने कि नाथद्वारा शहर के साथ पूरी विधानसभा की जनता जागरूक है, जिसके चलते राजसमंद जिले में सर्वाधिक मतदान भी नाथद्वारा में रहा है। इसी तरह नाथद्वारा के भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ ने उदयपुर शहर में मतदान किया।

02 https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

दीप्ति माहेश्वरी का दावा : भाजपा की जीत तय

राजसमंद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी ने अल सुबह गढ़बोर पहुंचकर चारभुजानाथ के दर्शन किए। उसके बाद पड़ासली, केलवा होकर राजसमंद शहर से कुरज तक के मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर रूझान जाना और कार्यकर्ताओं से मिली। दीप्ति ने राजसमंद शहर के गांधी सेवा सदन में अपना वोट दिया। भीम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रावत व कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शनसिंह रावत ने नन्दावट स्थित मतदान केन्द्र पर वोट दिया, जबकि कुंभलगढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने आगरिया गांव में वोट दिया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्रसिंह परमार ने काकरवा बूथ पर जाकर मतदान किया।

03 https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

रावत बोले – गहलोत सरकार की नीतियों पर दिया वोट

भीम में कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शनसिंह रावत बोले कि इस बार क्षेत्रीय लोगों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर वोट दिया। इससे न सिर्फ भीम में कांग्रेस की जीत होगी, बल्कि प्रदेश में भी फिर से पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसी तरह भीम भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रावत ने मतदाताओं का वोट के लिए आभार जताया।

04 https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

मतदान को लेकर राजसमद जिले में उत्साह

आदर्श, महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान केन्द्र भी किए स्थापित, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ-आठ महिला मतदान केन्द्र, एक-एक दिव्यांग मतदान केन्द्र एवं आठ-आठ युवा मतदान केन्द्र की स्थापित किये गए। महिला मतदान केंद्र को गुलाबी रंग से किया डिजाइन, युवा मतदान केंद्र को पीले रंग से और पीडबल्यूडी मतदान केंद्र को दिया नीला रंग। राजसमंद के कई मतदान केंद्रों को बेहद ही आकर्षक बनाया गया है। गांधी सेवा सदन मतदान केंद्र को पूरी तरह सजाया गया है। आदर्श केंद्रों में फूल मालाओं, रंगोली से सजावट के साथ मतदाताओं के लिए सेल्फ़ी स्टैंड भी रखवाए जहां मतदाता सेल्फी ले रहे है।

05 https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

कलक्टर- एसपी दिनभर बूथों का करते रहे निरीक्षण

राजसमंद जिले में मतदान के दौरान शनिवार को सुबह से ही कलक्टर नीलाभ सक्सेना व एसपी सुधीर जोशी ने देलवाड़ा, नाथद्वारा, पीपरड़ा, फरारा सहित आस पास के गांवों व शहर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही मतदाताओं से भी बातचीत की और कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों व पुलिस जवानों को खास निर्देश भी दिए।

06 https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

सीपी जोशी ने नाथद्वारा शहर में दिया मतदान

नाथद्वारा : नाथद्वारा विधानसभा में अब तक सर्वाधिक मतदान हुआ है। यहां पर लोग मतदान के प्रति ज्यादा जागरूक दिखे।है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सीपी जोशी ने मंदिर मंडल में बनाए पोलिंग बूथ में मतदान किया। कुंभलगढ विधानसभा में बुजुर्ग 82 साल की गणेशी बाई जो की चल नही सकती। जिनकों आधा किलोमीटर तक चार पाई बैठाकर कोटडा पोलिंग बूथ पहुंचाया गया। इस दौरान वहा के रंजीत सिंह पंवार ने स्थानीय लोगो की मदद लेकर चार पाई को उठाकर पोलिंग बेथ पहुंचे ओर मतदान करवाया। राजसमद के धोइंदा में नवविवाहित संगीता पुत्र मोहन लाल ने शादी के बाद विदाई से पूर्व पहले वोट दिया फिर ससुराल के लिए प्रस्थान किया।

राजसमंद सीट बनी हॉट सीट

बीजेपी के कब्जे वाली राजसमंद सीट अब हॉट सीट बन गई है। यहां बीजेपी प्रत्याशी विधायक दीप्ति माहेश्वरी और कांग्रेस प्रत्याशी नारायणसिंह भाटी आमने सामने है। हालांकि इस बार भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश बड़ाला भी वोटो में बड़ी सेंधमारी कर सकते हैं। ऐसे में इस बार का चुनावी परिणाम चौंकाने वाला आ सकता है। साथ ही नाथद्वारा सीट पर कांग्रेस विधायक और विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ टक्कर दे रहे हैं। यहां का परिणाम भी बड़ा ही दिलचस्प रहने वाला है।

Rajsamand https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/
Nathdwara https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/
Kumbhalgarh https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/
Bhim https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-2023-in-rajsamand/

राजसमंद विधानसभा में 8 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

  1. दीप्ति किरण माहेश्वरी भाजपा
  2. नारायण सिंह भाटी कांग्रेस
  3. विनोद सोनवाल बसपा
  4. डॉ. घनश्याम मुरड़िया आप
  5. मनीष पांडे आरआरपी
  6. मनोज कुमावत निर्दलीय
  7. दिनेश बडाला निर्दलीय
  8. जितेंद्र कुमार खटीक निर्दलीय

नाथद्वारा विधानसभा में 5 प्रत्याशी मैदान में

  1. विश्वराज सिंह मेवाड़ भाजपा
  2. सीपी जोशी कांग्रेस
  3. बाबुलाल सालवी बसपा
  4. मोती सिंह निर्दलीय
  5. जितेन्द्र कुमार खटीक निर्दलीय

भीम में 10 प्रत्याशी चुनाव में आजमा रहे भाग्य

  1. हरी सिंह चौहान भाजपा
  2. सुदर्शन सिंह कांग्रेस
  3. मनोहर सिंह आप
  4. हुकमाराम बसपा
  5. गोविंद सिंह एलजेपी
  6. सुदर्शन सिंह चौहान निर्दलीय
  7. हरी सिंह निर्दलीय
  8. हरी सिंह निर्दलीय
  9. घनश्याम सिंह निर्दलीय
  10. दिलीप सिंह सिसोदिया निर्दलीय

कुंभलगढ़ विधानसभा में 9 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

  1. सुरेंद्र सिंह राठौड़ भाजपा
  2. योगेन्द्र सिंह परमार कांग्रेस
  3. चमनाराम बीटीपी
  4. रामहरी बीएपी
  5. नारायण लाल बलाई बसपा
  6. नीरज सिंह राणावत निर्दलीय
  7. तेजराज कलाल निर्दलीय
  8. प्रकाश चन्द्र वैष्णव निर्दलीय
  9. अनोप सिंह निर्दलीय