IPS Manish Tripathi https://jaivardhannews.com/rajasthan-ips-officers-transfer-list/

प्रदेश में भजनलाल सरकार गठन के बाद अब IPS Officer के तबादलों की लंबी सूची जारी की है, जिसमें राजसमंद जिला पुलिस के कप्तान सुधीर जोशी का चित्तौड़गढ़ तबादला हो गया, जबकि केकड़ एसपी मनीष त्रिपाठी को सरकार ने राजसमंद जिले का टाइगर नियुक्त किया है। IPS मनीष त्रिपाठी पहले राजसमंद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं, जो जिले को भौगोलिक व अपराधिक दृष्टिकोण से पूर्ण रूप से वाकिफ है।

मनीष त्रिपाठी तीन वर्ष पहले RPS से IPS के पद पर पदोन्नत हुए थे। 1997 बैच के RPS मनीष त्रिपाठी राजसमंद, जयपुर, झुंझुनूं सहित कई जिलों में रहे। ACB जयपुर में लंबे समय तक कार्यरत रहे। इसके अलावा नीमराणा, राजसमंद और गंगापुर सिटी में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। 4 दिसंबर 2020 को आईपीएस बने मनीष त्रिपाठी एक माह प्रशिक्षणकाल में रहे। उसके बाद 7 जनवरी 2021 से 19 अक्टूबर 2021 तक झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक रहे। फिर 22 जनवरी 2022 से 16 फरवरी 2023 तक टोंक जिला पुलिस अधीक्षक और 13 फरवरी 2023 से जयपुर इंटेलिजेंस पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थापित हुए। फिर 6 अक्टूबर 2023 से 16 फरवरी 2023 तक केकड़ी जिला पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत है। अब उनका तबादला राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक पद पर हो गया। अब वे जल्द ही राजसमंद में जिला पुलिस अधीक्षक पद पर ज्वाइन करेंगे।

त्रिपाठी बेहतर कार्य के लिए हो चुके सम्मानित

भारत सरकार गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से एसपी मनीष त्रिपाठी को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। टोंक एसपी मनीष त्रिपाठी को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भी उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए सराहा और बधाई भी दी। विपरीत हालातों में भी कानून की पालना बेहतर तरीके से करवाई, जिसके लिए त्रिपाठी का सम्मान किया गया था।

राजस्थान में 65 अफसरों की अदला बदली

IPS Transferred In Rajasthan : प्रदेश में कार्मिक विभाग द्वारा 65 आईपीएस अधिकारियों को अदला बदली की है। राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा, ब्यावर, जालोर, पाली सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी) भी बदल गए। IPS डॉ विकास पाठक को DIG से पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद पर पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। मनीष अग्रवाल-द्वितीय को उप महानिरीक्षक एसओजी से उप महानिरीक्षक आरएसी, जयपुर के पद पर लगाया गया है। अजमेर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक (एसपी) चूनाराम जाट को एसपी पाली के पद पर भेजा है।

यहां आईजी व बड़े पदों पद अदला बदली

  • प्रीति चंद्रा : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, जयपुर आयुक्तालय
  • डॉ विकास पाठक : पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर
  • मनीष अग्रवाल-द्वितीय : उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी, जयपुर
  • अजय सिंह : उप महानिरीक्षक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
  • योगेश यादव : उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी), पुलिस मुख्यालय, जयपुर
  • देशमुख परिस अनिल : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी, जयपुर
  • विकास शर्मा : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी, जयपुर
  • डॉ राजीव पचार : उप महानिरीक्षक पुलिस, इन्टेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
  • योगेश दाधीच : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.ओ.जी, जयपुर
  • मनोज कुमार : उप महानिरीक्षक पुलिस, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
  • राजेन्द्र कुमार : उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.डी.आर.एफ, जयपुर
  • अभिषेक शिवहरे : परिसहाय, राज्यपाल, राजस्थान

इन जिलों में नए एसपी व डीसीपी लगे

  • गौरव यादव : पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर
  • भुवन भूषण यादव : पुलिस उपायुक्त (पूर्व), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर
  • प्रहलाद सिंह कृष्णिया : पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी (सीबी), जयपुर
  • शरद चौधरी : पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर
  • राजन दुष्यंत : पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर शहर, पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर
  • शंकर दत्त शर्मा : पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी, क्राइम ब्रांच, जयपुर
  • राम मूर्ति जोशी : पुलिस अधीक्षक, सीकर
  • आलोक श्रीवास्तव : पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा
  • ममता गुप्ता : पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर
  • जय यादव : पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन
  • अभिजीत सिंह : पुलिस अधीक्षक, बालोतरा
  • देवेंद्र कुमार विश्नोई : पुलिस अधीक्षक, अजमेर
  • श्याम सिंह : पुलिस अधीक्षक, जालोर
  • चूनाराम जाट : पुलिस अधीक्षक, पाली
  • मनीष त्रिपाठी : पुलिस अधीक्षक, राजसमंद
  • सुधीर जोशी : पुलिस अधीक्षक, चित्तौडग़ढ़