Rajasthan minister department distibute https://jaivardhannews.com/rajasthan-minister-department-destribution-or-cm-bhajanlal-sharma/

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आखिर लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के सभी मंत्रियों को विभागों का प्रभार सौंप दिया। सीएम भजनलाल ने गृह विभाग को खुद के पास रखा है, जबकि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को वित्त के साथ छह विभाग दिए हैं और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को परिवहन, पीडब्लूडी सहित चार विभागों का जिम्मा सौंपा हैं। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि व ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और जन अभाव अभियोग विभाग का प्रभार सौंपा है। इस तरह लंबे समय से राजस्थान के तमाम मंत्रियों में विभाग आंवटन को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति थम गई है। 30 दिसंबर को 22 ​मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 12 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्री शामिल थे। इसके बाद से विभागों के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी। इनमें भी दो उप मुख्यमंत्री है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

  • कार्मिक विभाग
  • आबकारी विभाग
  • गृह विभाग
  • आयोजना विभाग
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • नीति निर्धारण प्रकोष्ठ- मुख्यमंत्री सचिवालय
  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

  • वित्त विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
  • सार्वजनिक निर्माण विभाग
  • महिला एवं बाल विकास विभाग

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

  • तकनीकी शिक्षा विभाग
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • आयुर्वेद, योग, व पाकृतिक चिकित्सा, युनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग

किरोड़ी लाल मीणा

  • कृषि एवं उद्यानिकी विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
  • जन अभियोग निराकरण विभाग

गजेंद्र सिंह खींवसर

  • चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

  • उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
  • सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  • युवा मामले और खेल विभाग
  • कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
  • सैनिक कल्याण विभाग

मदन दिलावर

  • विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन)
  • पंचायती राज विभाग
  • संस्कृत शिक्षा विभाग

कन्हैयालाल

  • जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
  • भू-जल विभाग

जोगाराम पटेल

  • संसदीय कार्य विभाग
  • विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय
  • न्याय विभाग

सुरेश सिंह रावत

  • जल संसाधन विभाग
  • जल संसाधन (आयोजना ) विभाग

अविनाश गहलोत
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

सुमित गोदारा

  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • उपभोक्ता नामले विभाग

जोराराम कुमावत

  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग
  • गोपालन विभाग
  • देवस्थान विभाग

बाबूलाल खराड़ी

  • जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  • गृह रक्षा विभाग

हेमन्त मीणा

  • राजस्व विभाग
  • उपनिवेशन विभाग

सुरेन्द्रपाल सिंह टी. टी.

  • कृषि विपणन विभाग
  • कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग
  • इंदिरा गांधी नहर विभाग
  • अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग

संजय शर्मा

  • वन विभाग
  • पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

गोतम कुमार

  • सहकारिता विभाग
  • नागरिक उड्डयन विभाग

झाबर सिंह खर्रा

  • नगरीय विकास विभाग
  • स्वायत्त शासन विभाग

हीरालाल नागर

  • ऊर्जा विभाग

ओटा राम देवासी

  • पंचायती राज विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग

डॉ. मंजू बाघमार

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • बाल अधिकारिता विभाग

विजय सिंह

  • राजस्व विभाग
  • उपनिवेशन विभाग
  • सैनिक कल्याण विभाग

के. के. विश्नोई

  • उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
  • युवा मामले और खेल विभाग
  • कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
  • नीति निर्धारण विभाग

जवाहरसिंह बेदम

  • गृह विभाग
  • गोपालन विभाग
  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग
  • मत्स्य विभाग
Rajasthan Minister department list 01 https://jaivardhannews.com/rajasthan-minister-department-destribution-or-cm-bhajanlal-sharma/
Rajasthan Minister department list 02 https://jaivardhannews.com/rajasthan-minister-department-destribution-or-cm-bhajanlal-sharma/
Rajasthan Minister department list 03 https://jaivardhannews.com/rajasthan-minister-department-destribution-or-cm-bhajanlal-sharma/