Jaivardhan News

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024, 24797 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जाने आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी

Untitled 26 copy https://jaivardhannews.com/rajasthan-safai-karmchari-bharti-2024/

अच्छी खबर! राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान द्वारा 24797 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पहले यह भर्ती 13184 पदों के लिए आयोजित की जा रही थी, लेकिन नवीन पदों के सर्जन के उपरांत 11772 पद बढ़ाए गए हैं। आपको बता दें की इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 4 मार्च 2024 से 24 मार्च 2024 तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार Rajasthan Safai karmachari Bharti के लिए इच्छुक है, वो अधिकारिक पोर्टल lsg.urban.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी Rajsathan Safai karmchari Bharti 2024 की सम्पूर्ण जानकारी आयु, योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया के लिए हमारी खबर को पूरा पढ़ें।

राजस्थान के राजस्थान स्वायत शासन विभाग द्वारा हर साल विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी परीक्षा 2024 भी उन्हीं परीक्षाओं में से एक है। राजस्थान सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत 24797 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Rajsathan safai karmchari नई नौकरियां 2024 के लिए कुल 24797 रिक्तियां होंगी। संबंधित परीक्षा में उत्तीर्ण और शारीरिक रूप से फिट सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 04 मार्च 2024 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्राधिकरण द्वारा प्रायोगिक परीक्षा (मूल्यांकन)- सफाई कार्य की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सफल सभी उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर भर्ती के लिए चुना जाएगा।

पद/ Post नामराजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024
विभागराजस्थान स्वायत शासन विभाग
पदों की संख्या24797
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ Online
जॉब स्थानराजस्थान
आवेदन की अंतिम तिथि24 मार्च 2024
वेतन₹18,000 से ₹56,900/- (लेवल-1 पे मैट्रिक्स)
अधिकारिक वेबसाइटlsg.urban.rajasthan.gov.in

आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक को राज्य की किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/अर्द्धसरकारी संस्थान में संवेदकों, प्लेसमेन्ट एजेन्सियों के माध्यम से सफाई कार्य करने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र आवश्यक है।अनुभव प्रमाण पत्र में कार्य अवधि, कार्य का स्वरूप, एवं सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर एवं मुद्रा स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार से की गई। आरक्षित वर्गो को सरकार द्वारा छूट दी जा सकती है।

चरण 1: लॉटरी प्रक्रिया:

चरण 2: प्रायोगिक परीक्षा:

चरण 3: अंतिम चयन:

महत्वपूर्ण जानकारी:

Category / वर्गशुल्क / Fees
सामान्य वर्ग600
आरक्षित वर्ग400
दिव्यांग400
भुगतानOnline

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए जो भी इच्छुक अभ्यर्ती है, उन्हें इन चरणों का पालन करना होगा।

Exit mobile version