
Rajsamand : राजस्थान गौ सेवा समिति जिला शाखा एवं गौ माता राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में सर्व हिन्दू समाज एवं सनातन धर्म प्रेमीयो ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा को ज्ञापन सौंपा।

Cow Mother Demand Nation Mother : राजसमंद लोकसभा गौ प्रवक्ता राव दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि संत सीताराम दास झडोल, संत चेतन नाथ वणाई, संत मदन मोहन नाथद्वारा, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री कोशल गौड़, लोकसभा गौ सांसद राव दरबार सिंह, गौ सेवा समिति जिलाध्यक्ष जेठुसिंह राजपुरोहित, विधायक दीप्ति माहेश्वरी के सानिध्य में प्रदेश में पंजिकृत गौ शालाओं कि उचित मांगों पर आदेश जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कि जाएं। पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित गोवंश को वर्ष पर्यंत अर्थात 12 मार्च के लिए सहायता राशि प्रदान की जावें। प्रदेश में घोषित गोचर चारागाह वन पहाड़ों की भूमि को गोवंश के चरने-विचरने के लिए सुरक्षित रखने के लिए कार्यवाही कि जावें। गौ माता को राज्य माता और राष्ट्र माता की मान्यता देने, गौ तस्करी और गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गोवंश संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन के दौरान विधायक दीप्ती माहेश्वरी ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जड़ें गौ भक्ति में निहित हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संत समाज के सानिध्य में गौ माता राष्ट्र माता अभियान चल रहा है और हमारा राजसमंद जिला इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Gau Pratishtha Aandolan : ये रहे मौजूद

Gau Pratishtha Aandolan : इस अवसर पर महामंडलेश्वर संत सीता राम दास महाराज, संत अवधूत शरण महाराज, संत चेतन नाथ महाराज, जेठू सिंह राजपुरोहित अध्यक्ष राजस्थान गौसेवा समिति जिला शाखा राजसमंद, गौ सांसद राव दरबार सिंह, गौ माता राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन, कौशल कुमार गौड़ प्रांतीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद, दीप्ति किरण महेश्वरी विधायक राजसमंद, गौ विधायक शेर सिंह चुंडावत, रतन सिंह चौहान, डाल चंद कुमावत, राजकुमार पुरबिया, सुशील बड़ाला महामंत्री, जितेंद्र लड्डा, गोटू गुर्जर गौ जिला प्रमुख, धर्मु गुर्जर सियाणा गौशाला, पंकज पालीवाल नाथद्वारा, भरत पालीवाल, भगवती लाल पालीवाल विश्व हिंदू परिषद, निर्भय नाथ योगी देवगढ़, महावीर जैन सकरावास, मनोज कुमार पारीक, आशा पालीवाल पूर्व चेयरमैन, हिमानी नंदवाना, छोटीया सैन महिला मंडल सरदारगढ़, मनीष पुरोहित, राम चंद्र गुर्जर चारभुजा, मुकेश हरियाल आमेट, भंवर लाल कुमावत आगरिया, कन्हैयालाल गर्ग, पन्नालाल प्रजापत, चंचल नंदवाना, सुरेश पालीवाल पूर्व चेयरमैन, तेजराम कुमावत, नारायण सुथार, भेरू लाल कुमावत, राजसमंद की 40गौशाला के प्रतिनिधि, राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के गौ चेयरमैन, गौ प्रधान, गौ जिला प्रमुख, गौ जिला प्रभारी, गौ सरपंच, गौ, पार्षद, गौ तहसील प्रमुख, गौ तहसील प्रभारी गौ वार्ड पंच, व सैकड़ो गौभक्त, समाजसेवी, राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि, व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
January Bank Holiday : जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए कब खुलेंगे बैंक, तब होंगे कामकाज
