Rajsamand Bhim news https://jaivardhannews.com/rajsamand-sethia-becomes-bjp-city-president/

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनियुक्त देवगढ़ नगर अध्यक्ष राजेंद्र सेठिया ने भीम देवगढ़ विधायक हरी सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष शोभा लाल रेगर, विस्तारक सज्जन सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

विधायक रावत ने बताया की पीएम नरेंद्र मोदी की देशहित और जनहित नीतियों के चलते आज भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। वहीं, पार्टी और मजबूत हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष रेगर ने बधाई देते हुए कहा की आज भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। विस्तारक सज्जन सिंह ने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करते हुए तीसरी बार लोकसभा सीट को जिताने के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सेठिया ने बताया की पार्टी नेतृत्व ने उनपर जो विश्वास जताया है और यह दायित्व दिया है उसको वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर आगामी लोकसभा चुनाव जीतना प्रथम लक्ष्य है और संगठन को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजुद

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश कंसारा, भाजपा जिला महिला मोर्चा मंत्री चंदा तिवारी, राणा कुम्भा मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश गर्ग, अध्यक्ष महिला मोर्चा शिल्पा सेन, लविशा शर्मा, ज्योति छापरवाल, पार्षद हरीश पोखरना, अर्जुन गुर्जर, आशा सेन, आरती कच्छावा,अनमोल उपाध्याय, सुमन व्यास, सीता रेगर, कैलाश राणा, हिम्मत सिंह पंवार, नरेश गायरी, जय प्रकाश पालीवाल, भाग चंद गुर्जर, केशरीमल वेद, जगदीश कंसारा, लादूलाल खमेसरा, जितेश पोखरना, नरपत सिंह किशनावत, कन्हेया लाल, प्रशांत भाटी, गुलाब सालवी, कृष्णकान्त उपाध्याय, विजय पानेरी , गोवर्धन धाभाई, चैन सिंह किशनावत, महेश पालीवाल सहित नगर एवं ग्रामीण के सैंकडों कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।