russia ukraine war 04 https://jaivardhannews.com/russia-or-ukraine-war-story-in-two-year/

Russia or Ukraine War : रूस एवं यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 2 साल पूरे हो गए, लेकिन दोनों देशों के बीच युद्ध अब भी जारी है। इसमें भीषण तबाही भी देखने काे मिली, तो कभी दुनियाभर के लोग भी प्रभावित हुए। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मुद्दा पहुंचा, मगर युद्ध विराम पर कोई सुलह नहीं हो पाई। शुरुआती दौर में लोगों को ऐसा लग रहा था कि रूस युद्ध जीतेगा, मगर ऐसा कुछ हुआ नहीं। संभवत: द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे लंबा चलने वाला यह रूस व यूक्रेन देश के बीच चल रहा युद्ध होगा। 24 फरवरी 2022 से युद्ध शुरू हुआ था और आज 24 फरवरी 2024 भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। दुनियाभर के लोग अब भी असमंजस में है कि आखिर रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध कब थमेगा। यही सवाल पूरी दुनिया के लोगों के जेहन में है, मगर इसका जवाब फिलहाल कोई नहीं है।

क्यों शुरू हुआ Russia व Ukraine के बीच युद्ध

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) की सीमा एक दूसरे के देश पर लगती है। इसके चलते में यूक्रेन को लंबे समय से रूस से खतरा महसूस होता था। इसके चलते यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता था, लेकिन रूस इसके खिलाफ था। इस बीच में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने का प्लान बना दिया। इसके तहत रूस की सेना ने यूक्रेन को घेरते हुए हमला कर दिया। तब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। युद्ध क्रीमिया की स्थिति और डोनबास के कुछ हिस्सों पर केंद्रित है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन के हिस्से के रूप में मान्यता प्राप्त है। रूस व यूक्रेन के बीच तनाव विशेष रूप से 2021 से 2022 में भड़का, जब यह स्पष्ट हुआ कि रूस यूक्रेन पर आक्रमण करना चाह रहा है। तब यूक्रेन भी युद्ध के लिए तैयार हो गया।

russia ukraine war 01 https://jaivardhannews.com/russia-or-ukraine-war-story-in-two-year/

युद्ध से सर्वाधिक तबाही हुई थी यूक्रेन में

रूस व यूक्रेन दोनों देशों के बीच छिड़े इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भारी तबाही मची। कई शहरों में घर व इमारतें तबाह हो गए, लोग बेघर हो गए। खास तौर से अन्य देशों के जो लोग वहां रहते थे, वे भी काफी परेशान हुए। कई लोगों का कारोबार मिट्‌टी में मिल गया, तो मकान भी जमींदोज हाने से बेघर हो गए। युद्ध के दौरान कई बार रूस के द्वारा यूक्रेन पर मिसाइलों, ड्रोन्स, बम व गोलियों से भीषण हमला कर चुका है। इससे यूक्रेन देश में काफी नुकसान हुआ है, मगर यूक्रेन भी युद्ध में डटा हुआ है और अड़ा हुआ है।

युद्ध के बाद 1.4 करोड़ लोगों ने छोड़ा देश

24 फरवरी 2022 से रूस् व यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ। तब से अब तक यूक्रेन देश से 1 करोड़ 40 लाख लोग पलायन कर चुके हैं, जबकि करीब 37 लाख लोग युद्ध के कारण यूक्रेन में विस्थापित हो गए। साथ ही 45 लाख लोग वापस लौटे हैं। इनमें बाहर से आए लोगों के साथ देश में ही विस्थापित लोगों की वापसी भी शामिल है। करीब 65 लाख लोग यूक्रेन छोड़ने के बाद अन्य देशों में शरणार्थी की तरह रहने को मजबूर हो गए हैं।

इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से संभला यूक्रेन

जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब लग रहा था कि कुछ दिन में ही यह युद्ध खत्म हो जाएगा। पर यूक्रेन को लगातार इंटरनेशनल सपोर्ट मिला, जिसमें अमेरिका (United States Of America) की भूमिका सबसे ज़्यादा रही। इस वजह से यूक्रेन युद्ध में संभल गया और अभी भी डटकर रूस का सामना कर रहा है। यूक्रेन की सेनाओं ने रूस की सेनाओं को कई जगहों से खदेड़ भी दिया है और उनके कब्ज़े से अपने इलाकों को आज़ाद कराया।

https://jaivardhannews.com/when-a-32-year-old-woman-woke-up-from-sleep-she-turned-17-everyone-was-surprised-to-know-what-was-the-reason/

यूक्रेन देश भी हो रहा प्रभावित, मगर पीछे नहीं हटा

दो साल से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन के साथ रूस देश भी प्रभावित हो रहा है। दोनों देशों के युद्ध में कई सैनिक जान गवां चुके हैं, तो कई घायल है। साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी दोनों देशों को नुकसान हुआ है। जब युद्ध शुरू हुआ था तब ऐसी बातें चल रही थी कि रूस के आगे यूक्रेन गुटने टेक देगा, लेकिन 2 साल बाद भी यूक्रेन मुकाबले में खड़ा है और लगातार युद्ध का जवाब भी दे रहा है। इससे यूक्रेन की सेना का आत्मविश्वास भी बढ़ा है और अब रूस की सेना का आत्मविश्वास गिरने लगा है। वैगनर ग्रुप की बगावत से भी रूस को नुकसान हुआ। युद्ध से रूस में पुतिन का विरोध काफी बढ़ा है और लोग काफी नाराज है। कई बड़ी कंपनियों ने रूस से अपना बिज़नेस खत्म कर लिया। युद्ध से दुनिया के कई देशों ने भी रूस से किनारा कर लिया और रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए। युद्ध में भारी खर्चे की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था को भी झटका लगा है। यूक्रेन को भी तबाही से उबरने में काफी वक्त लगेगा। हालत दोनों देशों की लगातार बिगड़ती जा रही है, जो चिंता का विषय है।

russia ukraine war 03 https://jaivardhannews.com/russia-or-ukraine-war-story-in-two-year/

10 साल पहले शुरू हुई थी तनातनी

रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था, लेेकिन यूक्रेन व रूस दोनों देशों के बीच 2014 से ही तनातनी शुरू हो गई थी, जब क्रीमिया को यूक्रेन से छीन रूस ने उस पर कब्जा किया था। दोनबास में सैन्य हस्तक्षेप किया था। फिर 2020 में एलेक्सी नवेलनी पर नर्व एजेंट से हमला किया एवं अगले ही साल उन्हें गिरफ्तार किया। रूस तो हमेशा यूक्रेन की आवाज दबाता रहा, यही चर्चा आम रही। हालांकि रूस को होने वाले असल नुकसान का आंकड़ा सामने नहीं आया। फिर भी रूस व यूक्रेन एक-दूसरे से ज्यादा नुकसान होने का दावा जरूर कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर से रूस पर 500 प्रतिबंध

यूक्रेन के साथ खड़े अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस पर 500 से ज्यादा नए प्रतिबंध अन्तराष्ट्रीय स्तर से लगाए दिए हैं। ब्रिटेन व यूरोपीय संघ ने भी रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। दोनों देश आमने सामने खड़े हैं। दोनों देशों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।

युद्ध में मौत, घायल, लापता लोगों के कई दावे

  • अमेरिकी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को अगस्त 2023 में बताया था कि यूक्रेन के 70 हजार लड़ाके मारे जा चुके हैं व 1 लाख 20 हजार घायल हुए।
  • ब्रिटेन रक्षा मंत्री जेम्स हीप्पे ने कहा था कि रूस ने यूक्रेन के करीब साढ़े 3 लाख लोगों को मारा
  • अगस्त 2023 में रूस की आधिकारिक मीडिया ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा था कि 2023 की गर्मी के तीन महीनों में यूक्रेन अपने 43 हजार जवानों को गंवा दिया
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जून-2023 में दावा किया था कि रूस का नुकसान यूक्रेन के मुकाबले 10 गुना कम है। रूसी रक्षा मंत्री ने वहां के सरकारी मीडिया के जरिए दावा किया था कि फरवरी 2022 से तब तक यूक्रेन में 3 लाख 83 हजार लोग मारे गए
russia ukraine war 02 https://jaivardhannews.com/russia-or-ukraine-war-story-in-two-year/

रूस व यूक्रेन दोनों देश एक नजर में (Russia and Ukraine country general information)

देश रूसयूक्रेन
राष्ट्रपतिव्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)
व्लादिमीर व्लादिमी रोविच पुतिन रूसी राजनीतिज्ञ हैं। वे 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं। 2018 में राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल कर अगले कार्यकाल के लिए फिर राष्ट्रपति बने। इससे पहले 2000 से 2008 तक राष्ट्रपति तथा 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky)
एक यूक्रेनी राजनेता, पटकथा लेखक, अभिनेता, हास्य अभिनेता, और निर्देशक जो 2019 के यूक्रेनी राष्ट्रपति चुनाव के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने गए हैं।
कितने राज्य व जिले 83 प्रदेश हैं – 46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त ज़िले, 1 स्वायत्त प्रान्त और 2 केन्द्रशासित नगर – मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग।
1893 प्रशासनिक जिले (यूक्रेन के रूसी-कब्जे वाले क्षेत्रों में 20 सहित) और 1823 नगरपालिका जिले (क्रीमिया गणराज्य में 14 सहित) शामिल है।
1 जनवरी 2022 तक 461 शहर हैं। शहर का दर्जा यूक्रेनी संसद वेरखोव्ना राडा द्वारा प्रदान किया जाता है। शहर की स्थिति यूक्रेन में आबादी वाले स्थान के आकार से केवल आंशिक रूप से संबंधित है।
यूक्रेन को 27 प्रथम-क्रम प्रशासनिक डिवीजनों में विभाजित है, जिसमें 24 ओब्लास्ट (क्षेत्र), एक स्वायत्त गणराज्य (एव्टोनोम्ना रेस्पुब्लिका क्रिम – क्रीमिया) व विशेष स्थिति वाले 2 शहर (मिस्टो कीव व मिस्टो सेवस्तोपोल) हैं।
कौनसा कितना पुराना देशकीवन रस राज्य 879 में एकीकृत हुए लेकिन मूल रूप से 862 में बने। जिस रूस को हम आज जानते हैं वह सोवियत संघ के पतन के बाद 1991 में एक संघ के तहत बनाया गया था। यह रूस को 1160 वर्ष जितना पुराना और 31 वर्ष जितना युवा बनाता है।1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन को आजादी मिली और उसने खुद को तटस्थ घोषित कर दिया। 1996 में एक नया संविधान अपनाया गया।
साक्षरता दररूस की साक्षरता दर 99 प्रतिशत से भी ज्यादा है। यहां शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पढ़ना लिखना नहीं आता होगा।यूक्रेन की साक्षरता दर (Literacy Rate) करीब 99.8 फीसदी है. ये दुनिया की चौथी सबसे बड़ी साक्षरता दर है।
सैन्य क्षमताहिन्दुस्तान वेबसाइट की खबर के अनुसार 8 लाख 30 हजार 900 सैनिक है।
ढाई लाख अर्द्धसैनिक बल है।
हिन्दुस्तान वेबसाइट की खबर के अनुसार 2 लाख सैनिक है। 50 हजार अर्द्धसैनिक है।
किस धर्म के लोगधर्म ईसाई धर्म के साथ विविधतापूर्ण है, खासतौर पर रूढ़िवादी, सबसे व्यापक रूप से सम्मानित विश्वास होने के नाते, लेकिन अधार्मिक लोगों, मुसलमानों और पगानों के महत्वपूर्ण अल्पसंख्यकों के साथ।रूढ़िवादी ईसाई धर्म देश में प्रमुख धर्म हैं। 85% यूक्रेनियन ईसाई के रूप में पहचाने गए। 72% ने खुद को पूर्वी रूढ़िवादी, 9% ने कैथोलिक चर्च (8% पूर्वी कैथोलिक, 1% लैटिन चर्च) और 4% ने प्रोटेस्टेंट चर्च या अन्य ईसाई आंदोलन के अनुयायियों के साथ पहचाना।
आबादी 2021 में145.4 मिलियन आबादी के साथ यूरोप का नौवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। (Population of Russia) रूस की राजधानी मास्को यूरोप का सबसे बड़ा शहर है। सेंट पीटर्सबर्ग देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और सांस्कृतिक केंद्र है. रूस के मध्ययुगीन राज्य का उदय 9वीं शताब्दी में हुआ.2021 में, 41.6 मिलियन की आबादी के साथ, यह यूरोप में आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है (Population of Ukraine). देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर कीव है (Capital of Ukraine). आधुनिक यूक्रेन का क्षेत्र 32,000 ईसा पूर्व का है. 13वीं शताब्दी में, इस क्षेत्र पर पोलिश-लिथुआनिया, ऑस्ट्रिया-हंगरी सहित कई रियासतों ने शासन किया.