Jaivardhan News

#Rajsamand शहर में सत्कार विहार कॉलोनी समिति के चुनाव, राधेश्याम बने अध्यक्ष

WhatsApp Image 2024 02 23 at 9.38.40 AM https://jaivardhannews.com/satkar-vihar-colony-committee-elections-in-the-city/

राजसमंद शहर में हाइवे 8 चुंगीनाका के समीप स्थित कॉलोनी सत्कार विहार में सत्कार विहार कॉलोनी समिति का गठन किया गया। इसकी बैठक राड़ाजी बावजी स्थानक पर हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से राधेश्याम राणा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। राणा के नाम का प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष विनोद लाल ने किया, जिसका समर्थन किशन सिंह सोलंकी व दीपक नंदवाना ने किया।
इस अवसर पर कॉलोनी के विकास हेतु एक समिति का गठन भी किया गया तथा कॉलोनी में सभी मूलभूत आवश्यकताएं जुटाने हेतु सर्व संबंधित से प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान में दीपक नन्दवाना, तुलसीराम, विनोद कुमार, महेंद्र राम, ललित वैष्णव, लोकेश वैष्णव, राजेश वैष्णव, भंवर सिंह सोलंकी, हुकमीचंद लोहार, सुखेन्द्र मीणा, राजकुमार, अंकित सेन, अर्जुन सिंह, मोहन भोपा जी ,जी किशन सिंह सोलंकी, अभिनंदन, यशपाल सिंह झाला आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version