Jaivardhan News

50 फीट गहरे कुएं में लाश मिलने से सनसनी: बिना मुंडेर के कुएं में लहुलुहान मिला युवक

whatsapp image 2022 06 20 at 45726 am 1655729918 https://jaivardhannews.com/sensation-after-finding-dead-body-in-a-50-feet-deep-well/
पुलिस युवक की मौत के कारण तलाशने में जुटी है।

50 फीट गहरे कुएं में लाश मिलने से सनसनी:बिना मुंडेर के कुएं में लहुलुहान मिला युवक, कुएं में चारों और चट्‌टानें

उदयपुर के कोटड़ा इलाके में कुएं में एक लहुलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां के मांडवा थाना क्षेत्र के बाखेल गांव में बिना मुंडेर के कुए में यह शव मिला। जिसकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को ग्रामीणों ने जब कुएं में शव देखा तो इसकी सूचना मांडवा पुलिस को दी। सूचना पर थानाधिकारी उत्तमसिंह और एएसआई शांतिलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 20-22 वर्ष मानी जा रही है। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर श्रवण नाम लिखा हुआ है। मृतक काला जींस और फुल आस्तीन की लाल शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आस-पास के इलाकों और थानों को फोटो भेजे हैं।

कुएं में चारों और चट्‌टानें, उन्हीं पर गिरने से मौत

पुलिस ने बताया कि जिस कुएं में युवक की लाश मिली वो करीब 40 से 50 फीट गहरा है। साथ ही पूरी तरह से सूखा हुआ है। कुएं में चारों और चट्‌टाने हैं। माना जा रहा है कि युवक इतनी गहराई में सीधे चट्टानों पर गिरा। जिससे उसे गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस को शव को निकालने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले में शुरू से आखिर तक वीडियोग्राफी करवाई है।

Exit mobile version