Site icon jaivardhannews.com

Small mistakes crimes : छोटी-छोटी गलतियां भी यहां के कानून में अपराध, मोटा होना व बल्ब बदलना भी गुनाह

Small mistakes crimes : वैसे तो हर देश में अलग-अलग कानून होता है। अपराधों को कम करने के लिए अपराधियों को दंडित करने के लिए कानूनी कार्यवाही बेहद आवश्यक है। कुछ देशों में ऐसे अजीब से कानून है जिनको जानकर आप भी हेरान हो जाएंगे। कहीं मोटा होना अपराध तो कहीं बल्ब बदलना भी अपराध हैै। यहां छोटी-छोटी गलतियों को भी अपराध मानते है।

Unique Country : वैसे तो आजकल फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण सभी अपनी बॉडी को फिट रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह बात पूरी तरह किसी व्यक्ति पर निर्भर करती है कि, उसकी जीवन शैली और शरीर कैसे होने चाहिए। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस बात के लिए तो जापान में कानून ही लागू कर दिया गया है। यानी कि मोटा होना जापान में गैरकानूनी है। साल 2009 में लागू किए गए इस कानून के अनुसार, यहां पुरुषों व महिलाओं की कमर का अधिकतम आकार कितना होना चाहिए, यह बात निश्चित कर दी गई है। इस कानून के मुताबिक, 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की कमर 35 इंच से ज्यादा होना गैरकानूनी माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Shocking News : 32 साल की महिला सो कर उठी तो हो गई 17 साल की, जानकर हर कोई हैरान

Ajab Gajab Desh : बल्ब बदलना भी अपराध

सामान्य तौर पर हम सभी अपने घरों अथवा दफ्तर में किसी बल्ब के फ्यूज हो जाने पर खुद ही उसे हटाकर नया बल्ब लगा देते हैं। या किसी सहायक के कहकर यह काम करवा लेते हैं। परंतु ऑस्ट्रेलिया में आप स्वयं बल्ब नहीं बदल सकते। क्योंकि ऐसा करना ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में गैरकानूनी है। वहां ऐसे काम किसी प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से ही करवाए जाने चाहिए। यानी ऐसा व्यक्ति जिसके पास इस काम को करने का लाइसेंस हो। अगर कोई इस कानून की अवहेलना करता है तो उस पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक जुर्माना हो सकता है।

Unique Desh : गाड़ी में पेट्रोल खत्म होना भी गुनाह

आप में से कई लोगों के साथ कभी ना कभी ऐसा हुआ होगा कि कहीं जाते वक्त आपकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया हो। और आश्चर्य वाली बात है कि जर्मनी में तो इसे भी गैरकानूनी बता दिया गया है। जी हां, अगर आप जर्मनी में हैं, तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए। जर्मनी में पेट्रोल खत्म होने पर पैदल चलते हुए गाड़ी को खींचना गैरकानूनी माना गया है। क्योंकि इससे दूसरे गाड़ी चालकों का ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। और अगर ऐसा होता है तो, आप पर 65 पाउंड यानी कि लगभग ₹6000 का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कहा जाता है कि, मौत कभी कहकर नहीं आती। उसका कोई निश्चित समय या स्थान पर नहीं होता। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, इंग्लैंड में मृत्यु से संबंधित एक बड़ा ही अजीबोगरीब कानून लागू कर दिया गया था। जिसके मुताबिक यहां संसद में किसी की मृत्यु नहीं हो सकती। जिसे वर्ष 2007 में यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। वहां के लोगों का कहना था कि इस कानून का कोई आधार ही नहीं है। और इसके अलावा इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।

Exit mobile version