Social Service https://jaivardhannews.com/social-service-bhairav-darbar-sansthan/

Social service : देवगढ़ तहसील में स्थित ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्थान ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए एक सराहनीय पहल की है। संस्थान ने हाल ही में रा. प्रा.वि .कीटों का बाडिया, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेड़िया ,पीएम श्री रा.मा.वि.काछबली, और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चतरपुरा के 251 निर्धन छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री वितरित की है।

Rajsamand news today : यह कार्यक्रम संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक संयोजक राजेंद्र कुमार सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Acbeo कान सिंह चौहान, देवगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शोभा लाल रेगर, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व BEEO SA रमेश कुमार कंसारा, रघुनंदन वैष्णव, मंडल अध्यक्ष भीम नारायण सिंह, मेड़िया सरपंच आशा देवी, और प्रधानाध्यापक भूण्डवास शशि गिरी गोस्वामी के साथ ही कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्थान का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों की सेवा करना है।

Bhairav Darbar Sansthan : यह युग प्रतिस्पर्धा का कड़ी मेहनत करें

Bhairav Darbar Sansthan : राजेन्द्रकुमार सेठिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे मन लगाकर अध्ययन करें और अच्छे अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर पर संस्था प्रधान बाबूलाल खटीक और प्रधानाचार्य दीप सिंह चौहान ने अतिथियों का तिलक लगाकर, ऊपरना ओढ़ाकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया। विद्यालय परिवार की ओर से ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्था और उसके पदाधिकारियों को समय-समय पर सहयोग देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें : Rain Alert : राजसमंद में बारिश की अच्छी खबर : 4 तालाब छलके, बाघेरी भी लबालब

Bhim News : समाज सेवा में अग्रणी

Bhim News : ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्थान पिछले चार वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विशेष रूप से देवगढ़ नगर, देवगढ़ तहसील, भीम तहसील, ब्यावर विधानसभा, और आमेट तहसील क्षेत्रों में इस संस्थान ने कई विद्यालयों में निर्धन और दिन-हिन छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग, स्वेटर, इनर, कोट, और अन्य ऊनी वस्त्र मुफ्त में वितरित किए हैं। कोरोना महामारी के दौरान, इस संस्थान ने 5000 से अधिक भोजन पैकेट तैयार कर घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को वितरित किए। इस प्रकार, ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्थान शिक्षा और भोजन के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान करने में अहम योगदान दे रहा है।

Devgarh News today : कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

Devgarh News today : इस अवसर पर बाबूलाल खटीक, राजकुमारी वर्मा, सीमा चौधरी, विमला मीणा, ममता कुमारी, निरमा रावल, धनपत टांक, राजेंद्र सिंह चौहान, महेश, प्रधानाचार्य दीप सिंह चौहान, देवीलाल प्रजापत, कैलाश रावल, भागीरथ रिजवानिया, नरेंद्र सुथार, ममता खडोलिया, रणवीर शेखावत, प्रवीण चौधरी, किशोर कुमार जोशी, दीपक सैनी, रविंद्र शेखावत, राजेंद्र सिंह चौहान, चिमनलाल, विनोद सुंण्डा, पाचूराम, भगवती लाल लोहार, मंजू देवी, भंवर लाल प्रजापत, अनिता कुमारी, हेमा भाई, मनीष शर्मा, निशा बाई, बबीता, हंसराज मीणा, मुकेश स्वामी सहित स्टाफ के सदस्य वह अभिभावक उपस्थित थे।