Skip to content
April 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Story behind the murder : राजसमंद में मां व पत्नी के प्रति बढ़ गया था बेटी का विश्वास, इसलिए पिता ने बेटी काे मार डाला

Laxman Singh Rathor December 24, 2025 1 minute read

नेड़च में पिता द्वारा बेटी की नृशंस हत्या का मामला

Story behind the murder : राजसमंद. जिले के नेड़च गांव में पिता द्वारा अपनी ही 14 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में राजसमंद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नशे के आदी पिता से बेटी नाराज रहने लगी थी और बेटी का उसकी दादी व मां के प्रति लगाव व विश्वास बढ़ने लगा था। इसी बात से खफा हैवान पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Rajsamand police : खमनोर थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि नेड़च गांव के मेघवाल बस्ती निवासी 14 वर्षीय जशोदा मेघवाल की 21 दिसंबर को उसी के पिता नारू उर्फ नारायण मेघवाल ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, मगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नारू उर्फ नारायण मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से की गई पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी से लंबे समय से अनबन थी और वह कुछ समय से लकवाग्रस्त होकर बीमार हो गई, जो पीहर में रहती है। घर में उसकी वृद्ध मां है, जिसके साथ उनकी 14 वर्षीय बेटी जशोदा व दो बेटे भी रहते हैं। उसकी वृद्ध मां के सामने ही उसका अलग घर यानि कमरा है, जहां वह रहता है। उसकी बेटी जशोदा व बेटों को वह अच्छा रखता है, मगर जशोदा कुछ दिनों से उसकी पत्नी व वृद्ध मां पर ज्यादा विश्वास करने लगी थी और उससे जशोदा दूर रहन लगी थी। इसी बात को लेकर नारू उर्फ नारायण मेघवाल अपनी बेटी से इतना खफा हो गया कि उसने धारदार हथियार से उसकी बेटी की गर्दन धड़ से अलग कर नृशंस हत्या कर डाली थी। पुलिस ने आरोपी नारू उर्फ नारायण मेघवाल के बयान पंजीबद्ध करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेजने के आदेश हुए।

Story behind the murder in rajsamand
Story behind the murder in rajsamand

आरोपी ने बेची जमीन, नशे का था आदी

Rajsamand news : पुलिस पूछताछ में पता चला कि नारू उर्फ नारायण मेघवाल लंबे समय से कोई काम नहीं करता था। उसने पुश्तैनी जमीन बेच दी और उससे जो किश्तों में पैसा आता, उससे शराब व अन्य मादक पदार्थ से नशे का आदी हो गया था। नशे की वजह से वह आए दिन उसकी पत्नी व वृद्ध मां से लड़ाई झगड़ा करता रहता था। जशोदा व दोनों बेटे भी वृद्ध दादी के पास रह रहे थे, जहां भी आरोपी नारायण मेघवाल नशे में आता और उसकी वृद्ध मां से भी लड़ाई झगड़ा करता रहता था, मगर वृद्ध दादी नरेगा में मजदूरी कर जैसे तैसे घर गुजारा चला रही थी।

पत्नी पीहर में रहने को मजबूर

Khamnor police station : बेटी की हत्या का आरोपी नारायण मेघवाल व उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। आरोपी उसकी पत्नी से बेरहमी से मारपीट करता और कई बार पीहर पक्ष व समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा समझाइश करते हुए उसे नेड़च भेजा गया, मगर आरोपी मारपीट करता रहता था। इस बीच पत्नी लकवाग्रस्त होकर बीमार हो गई, जिससे पीहर पक्ष द्वारा ही इलाज करवाया जा रहा था और दो साल से पीहर में रहने को मजबूर थी।

अब घर गुजारे पर बड़ा संकट

Daughter murder in rajsamand : हत्या के आरोपी नारायण मेघवाल ने ज्यादातर पुश्तैनी जमीन बेच डाली। पत्नी लकवाग्रस्त होने से कोई काम या मजदूरी नहीं कर पाती है। ऐसे में वृद्ध सास, लकवाग्रस्त बहू के साथ दोनों बच्चों के घर गुजारे को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसलिए किसी मददगार की आस में यह परिवार जीने को मजबूर है।

cow death condolence news : गाय की मौत पर छपवाया शोक संदेश! बिजनेसमैन ने रखी बैठक-प्रसादी, पूरा गांव हैरान
UCO Bank Loan Apply Online : यूको बैंक से 2 लाख का पर्सनल लोन कैसे लें? जानिए न्यूनतम CIBIL स्कोर व पूरी प्रक्रिया

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 832

Post navigation

Previous: School Sports Activity : नौगामा के गुरु नानक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
Next: RBI cheque rule : RBI ने 3 घंटे में चेक क्लीयरेंस लागू करने का फैसला टाला, अब मौजूदा व्यवस्था रहेगी जारी

Related Stories

Jaipur viral video case
  • क्राइम/हादसे

Jaipur viral video case : जयपुर में युवती से छेड़छाड़ करने वाले चारों बदमाश डिटेन, अब होगा बड़ा खुलासा

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2026
pregnant woman molestation
  • क्राइम/हादसे

pregnant woman molestation : फोन पर बात करती जा रही थी प्रेग्नेंट महिला, पीछे से आया दरिंदा और कर दी गंदी हरकत

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2026
Rajsamand ganja farming news
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ganja farming news : राजसमंद में 5-स्टार होटल के पीछे निकली 10 करोड़ की गांजे की खेती, पुलिस भी रह गई दंग

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_IGoq_Pe-MUU उदयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी #chorinews #udaipurnews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी #chorinews #udaipurnews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी #chorinews #udaipurnews #jaivardhannews
नितिन देरासरिया का मकानतोड़ करोड़ो की जमीन बेची #bhimnews #jaivardhannewsभीम थाने के सब इंस्पेक्टर भगवान लाल ने बताया कि भीम हाल अहमदाबाद निवासी नितिन मदनलाल देरासरिया ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दी। बताया कि उत्तमचंद देरासरिया एवं उनके पुत्र चंद्रेश देरासरिया ने मिलकर 4 दिसंबर 2025 देर रात सदर बाजार स्थित उनका मकान जेसीबी मशीन व अन्य उपकरणों की सहायता से तोड़ दिया। इसके बाद उक्त मकान व जमीन को करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए में अन्य व्यक्ति को बेच दिया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नितिन देरासरिया का मकानतोड़ करोड़ो की जमीन बेची #bhimnews #jaivardhannews
देवगढ़ की आवासीय योजना के गार्डन में अतिक्रमण, SDM से शिकायत #deogarhnews #jaivardhannewsराजसमंद जिले के देवगढ़ शहर में वार्ड तीन के अंतर्गत तहसील क्वार्टर के पास विकसित आवासीय कॉलोनी में गार्डन की जगह पर किए जा रहे अतिक्रमण की लोगों ने उपखंड अधिकारी देवगढ़ से शिकायत की है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देवगढ़ की आवासीय योजना के गार्डन में अतिक्रमण, SDM से शिकायत #deogarhnews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram