Jaivardhan News

Unique Marriage : अजब-गजब रीति रिवाज : यहां मृत लोगों की करवाई जाती है शादियां, आखिर क्या है रहस्य?

2 1 https://jaivardhannews.com/strange-customs-here-marriages-of-dead-people-are-done-what-is-the-secret/

Unique Marriage : भारत विविधताओं का देश है। भारत देश में जितने भी राज्य है उन सभी में अलग-अलग रीति रिवाज और परंपराएं है। लेकिन कुछ अजीबों गरीब परंपराएं है जिनके बारे में कई लोग नहीं जानते है। अजीबो गरीब परंपराए या रिती रिवाज जब भी हम सुनते है तो आश्चर्य में पड़ जाते है। अलग-अलग तरह की मान्यताएं, रीति – रिवाज हैं, जिनको लोग सदियों से मानते आ रहे हैं। आज के समय में जब लोग प्रैक्टिकल हो गए हैं और अपने तौर-तरीकों को भूलते जा रहे हैं, इसलिए उन्हें ये रिवाज अजीबोगरीब लग सकते हैं। पर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो आज भी इन रिवाजों पर विश्वास करते हैं। इसलिए वो आज भी इन रिवाज का पालन कर सकते हैं। ऐसा ही एक रिवाज कर्नाटक में माना जाता है। जहां मरे हुए लोगों की शादी कराई जाती है।

Unique Marriage एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 28 जुलाई को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ा जिले में शोभा और चंदप्पा नाम के एक जोड़े की शादी करवाई गई। इस शादी में हर नॉर्मल शादि की तरह, सारे रीति-रिवाजों का पालन किया गया। बस इस शादी के दूल्हा- दुल्हन 30 साल पहले ही मर चुके थे। जी हां, शोभा और चंदप्पा को मरे 30 साल हो चुके हैं। कर्नाटक में प्रेथा कल्याणम नाम की एक प्रथा हैं, जिसमें मर चुके लोगों की शादी करवाई जाती है।

ये भी पढ़ें : Pregnancy Tourism : गर्भवती बनने के लिए विदेशी महिलाएं इस गांव के हैंडसम युवाओं से संबंध बनाने आती है, गांव की रोचक कहानी

Unique Customs : मृतकों के सम्मान में कराई जाती है शादी

strange customs : इस तरह की मान्यता केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में मानी जाती है। बताया जाता है, इस मान्यता के तहत लोगों की शादी करवाई जाती है जो जन्म के बाद ही मर गए थे। इसलिए यहां के लोग मरे हुए अपने परिजनो की शादी कराते हैं। बताया जाता है, कि ऐसा कर के उन को सम्मान दिया जाता है। ट्विटर पर एनी अरुण नाम के एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर पर ऐसी ही शादी का पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि वो हाल ही में एक ऐसी ही शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किए जिसमें लोग शादी के रिवाजों को करते नजर आए। एनी अरुण ने बताया कि आमतौर पर जो भी एक नॉर्मल शादी में होता है, वह सब इस शादी में भी होता है। परिवार के लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और पहले इंगेजमेंट करते हैं, और फिर शादी की रस्में की जाती हैं। एनी अरुण ने बताया कि इस शादी को बच्चे और जिन का विवाह नहीं हुआ है, वह इसे नहीं देख सकते हैं। इस शादी में मंगलसूत्र भी पहनाया जाता है और कन्यादान भी होता है। अरुण के इस पोस्ट को 35 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Exit mobile version