राजसी ठाठ- बाट के बीच जब राजसमंद के आमेट में पूर्व राज परिवार की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत की शादी हिमाचल में बुशहर पूर्व राजपरिवार के राजकुमार विक्रमादित्य होती है, तो सियासत से लेकर सिनेमा व उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां व देश- विदेश के मेहमान शामिल होते हैं। शादी भी जयपुर के कनोतागढ़ पैलेस में शाही अंदाज में होती है। Sudarshana Chundawat और Vikramaditya Singh की शाही शादी का गठजोड़ ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया। सुदर्शना और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बेटे विक्रमादित्य की शादी 8 मार्च 2019 में हुई थी, लेकिन डेढ़ साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। सुदर्शना का आरोप है कि अक्टूबर 2020 में ससुराल पक्ष ने उसे मायके भेज दिया। सुदर्शना का रियल पीहर राजसमंद जिले के आमेट में है, मगर फिलहाल उदयपुर में रहती है। दूसरी तरफ विक्रमादित्य ने पत्नी सुदर्शना द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को झूठा, आधारहीन व बेबुनियाद बताया है।

सुदर्शना और विक्रमादित्य के जीवन परिचय के बारे में जानने की कोशिश की, तो चौंकाने तथ्य सामने आए। सुदर्शना आमेट ठिकाने के पूर्व राजपरिवार की राजकुमारी है, जबकि विक्रमादित्य हिमाचल में बुशहर के पूर्व राजपरिवार के राजकुमार के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बेटा व शिमला ग्रामीण विधायक है। Sudarshana Chundawat ने अपने पति व शिमला (ग्रामीण) से विधायक विक्रमादित्य सिंह एवं सास मंडी सांसद प्रतिभा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घरेलू हिंसा के तहत शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप है। इसको लेकर राजस्थान के उदयपुर कोर्ट ने विक्रमादित्य सिंह व उनकी मां मंडी सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को समन भेजा है। Sudarshana Chundawat or Vikramaditya Singh Controversy को लेकर मामला अदालत में पहुंच गया है।

आखिर क्या है सुदर्शना सिंह का आरोप

सुदर्शना चुंडावत ने उदयपुर (Udaipur) SP को शिकायती पत्र देकर बताया कि विक्रमादित्य और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। सुदर्शना का आरोप है कि विवाह के बाद वो अपने ससुराल शिमला आई और कुछ ही समय बाद उसके साथ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की जाने लगी। इस कारण अक्टूबर 2020 से वह उसके पीहर लौट आई और अब भी पीहर में रह रही है। सुदर्शना के आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी जिंदगी को मजाक बना दिया है और वह डर के साये में जी रही हैं। सुदर्शना ने कहा था कि कोरोनाकाल में विक्रमादित्य व परिवार के दूसरे लोग घर से बाहर निकले, लेकिन उनके घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। यहां तक कि विक्रमादित्य ने उनकी निगरानी के लिए उनके कमरे में सीसीटीवी कैमरे तक लगवा दिए थे।

सुदर्शना चुंडावत का आरोप है कि विक्रमादित्य (Vikramaditya Singh) का चंडीगढ़ की रहने वाली 38 वर्षीय अमरीन (Amreen) नाम की महिला से अफेयर है। जब इस बारे में विक्रमादित्य से बात की तो उन्होंने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर तुम मेरे साथ रहना चाहती हो, तो रह सकती हो, मगर अमरीन को नहीं छोड़ सकते। साथ ही अमरीन को पत्नी की तरह रखने का वादा करने की भी बात कही। सुदर्शना के मुताबित जब उनके ससुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) बीमार थे, तब विक्रमादित्य अमरीन के घर गए थे और उनके पिता से वादा किया था कि जैसे ही वीरभद्र सिंह की मृत्यु हो जाएगी, वह अमरीन से शादी कर लेंगे। इधर, सुदर्शना का कहना है कि हमारे धर्म व समाज में लड़कियों की शादी सिर्फ एक बार होती है, इसीलिए वह कुछ समय तक तो सब कुछ बर्दाश्त करती रही, मगर अब असहनीय हो चुका था।

सुदर्शना ने बताया कि जब उनके पति विक्रमादित्य का चंडीगढ़ की मुस्लिम महिला से अफेयर के बारे में बताया, तो सास प्रतिभा सिंह से इस बारे में कहा कि दोनों (विक्रमादित्य- सुदर्शना) की शादी एक पंडित के कहने पर मजबूरन करनी पड़ी। क्योंकि पंडित ने बताया था कि अगर विक्रमादित्य ने अमरीन से शादी कर ली, तो उसकी असमय मौत हो सकती है। इसलिए विक्रमादित्य की पहले किसी अन्य महिला से शादी करवाओ, फिर उसे तलाक ले लीजिए।

सुदर्शना बोली प्रेमिका से मिलकर पति ने दिया उसे ड्रग्स

सुदर्शना का आरोप है कि विक्रमादित्य ने कथित प्रेमिका अमरीन के साथ मिलकर उसे ड्रग्स दे दिया, जिससे उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया। सुदर्शना का दावा है कि 20 अक्टूबर 2020 को ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित कर उसे मायके यानि उदयपुर भेज दिया था। इसके बाद अप्रैल 2021 में विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह व परिवार के दूसरे लोग उदयपुर आए थे। तब उसके पति विक्रमादित्य व सास प्रतिभा सिंह द्वारा 10 करोड़ रुपए दहेज में मांगने का भी आरोप है।

सुदर्शना द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत शिकायती पत्र में दी जानकारी के बताया कि 8 जुलाई 2021 को उसके ससुर वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की मौत हो गई थी। तब सामाजिक लोक-लाज के चलते वह ससुराल गई, जहां 15 दिन बाद ही उसे वापस पीहर लौटना पड़ गया। ससुराल वाले नहीं चाहते थे कि वह हिमाचल में रहे। सुदर्शना के अनुसार जब उसके ससुर वीरभद्र सिंह जिंदा थे, तब पति व सास के पास कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि विक्रमादित्य व अमरीन के रिश्ते को लेकर ससुरजी तो सख्त खिलाफ थे। ससुरजी ने तो स्पष्ट तौर पर कह रखा था कि अगर विक्रमादित्य ने अमरीन से शादी करता है तो वह उसे अपनी पैतृक सम्पत्ति से बेदखल कर देगा। जब सुदर्शना द्वारा थाने में दर्ज करवाई FIR में पति विक्रमादित्य पर अमरीन नामक महिला के साथ अफेयर होने की बात देखकर ससुरजी आग बबूला हो गए थे।

दहेज में लाखों के सोने- चांदी के जेवर ससुराल में

सुदर्शना चुंडावत (Sudarshana Chundawat) ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी के वक्त उसके पतिा द्वारा लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात स्त्रीधन के रूप में दिए। वे सारे सोने- चांदी के गहरे उसके ससुराल हिमाचल प्रदेश के शिमला में ससुराल के घर पर सास के पास ही है। Sudarshana Chundawat or Vikramaditya Singh Controversy

सास है सांसद, तो पति हिमाचल में PWD मंत्री

सुदर्शना चुंडावत की सास प्रतिभासिंह हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट से सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है, जबकि पति विक्रमादित्य सिंह वर्तमान सरकार में सार्वजनिक निर्माण मंत्री है। दोनों ही कांग्रेस नेता है। बुशहर का पूर्व राजपरिवार है।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में उदयपुर में दर्ज कराया केस

सुदर्शना ने हिमाचल पीडब्ल्यूडी मंत्री पति विक्रमादित्य व सांसद सास प्रतिभा सिंह के खिलाफ उदयपुर में दहेज प्रताड़ना, उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के आरोप में केस दर्ज कराया। उदयपुर पारिवारिक न्यायालय 3 द्वारा दो दिन पहले ही सुदर्शना भरण पोषण के लिए प्रतिमाह 4 लाख रुपए देने के आदेश जारी किए। साथ ही ने उदयपुर में अलग से पति से मकान दिलाने की भी न्यायालय में अर्जी लगाई है। इसको लेकर उदयपुर कोर्ट द्वारा विक्रमादित्य व प्रतिभा सिंह को समन भेजकर तलब किया है।

Virbhadra singh himachal 06 https://jaivardhannews.com/sudarshana-chundawat-or-vikramaditya-singh-controversy/

26 साल सुदर्शना चुंडावत का पैतृक घर राजसमंद जिले के आमेट पूर्व राजपरिवार में है। उसके माता- पिता उदयपुर में रहते हैं, जिससे प्रारंभिक शिक्षा भी उदयपुर में हुई, जबकि उच्च शिक्षा मुंबई के सोफिया कॉलेज से पूरी की। सोशल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया। सुदर्शना को हस्तशिल्प व फोटोग्राफी का भी शौक है। वह क्राफ्ट व हेरिटेज को संरक्षित करने के लिए काम में हमेशा रूचि रही। Sudarshana Singh को साड़ियों का भी शौक रहा। उसके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक साड़ियां है। फाल्गुन, सावन सहित अन्य पर्व त्यौहारों पर पहनने व ओड़ी जाने वाली कई शानदार साड़िया है। सुदर्शना के कलेक्शन में शिफॉन से लेकर चंदेरी, लहरिया बंधेज या बंधानी, कोटा डोरिया जैसी साड़ियां हैं।

Vikramaditya Singh https://jaivardhannews.com/sudarshana-chundawat-or-vikramaditya-singh-controversy/

33 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बेटे हैं। बीते वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य को राजा बनाया गया था। 17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य हिमाचल के बिशप स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। फिर 2011 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बीए की। 2016 में इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन की। साल 2007 में ट्रैप शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। वह अभी हिमाचल में शिमला ग्रामीण से विधायक होकर पीडब्ल्यूडी मंत्री है। विक्रमादित्य का राजनीतिक सफर 2013 में शुरू हुआ व 2017 तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे। विक्रमादित्य के पिता वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के CM रहे। 8 जुलाई 2021 में निधन के बाद विक्रमादित्य की उपाधि दी गई राजा बनाया। विक्रमादित्य की प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। 2022 से मंडी लोकसभा सांसद पिता वीरभद्रसिंह का निधन होने पर उप चुनाव में मां प्रतिभा सिंह सांसद है।

Rajsamand की बेटी से घरेलू हिंसा, हिमाचल के PWD मंत्री को हर माह देने पड़ेंगे 4 लाख, कोर्ट का आदेश

घरेलू हिंसा से प्रताड़ना के आरोप को लेकर ससुराल से लौट आई राजसमंद जिले में आमेट में पूर्व राजपरिवार की राजकुमारी व बेटी सुदर्शना को अब उनके पति एवं हिमाचल प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रति माह 4 लाख रुपए भरण पोषण के लिए देने होंगे। यह आदेश पारिवारिक न्यायालय क्रम 3 उदयपुर द्वारा जारी किया गया है। राजसमंद की बेटी फिलहाल उदयपुर में रह रही है, जबकि उसकी 8 मार्च 2019 को जयपुर में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह के बेटे व वर्तमान हिमाचल पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य से हुई थी। हालांकि इसमें अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है। पूरी खबर देखने के लिए क्लिक करिए….