Jaivardhan News

ताऊ ते तुफान का असर, जिले में बारिश से लगी सावन सी झड़ी

01 32 https://jaivardhannews.com/tau-te-storm-effect/

राजसमंद। अरब सागर से उठा ताऊ ते चक्रवात का असर से जिले में दो दिन से बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में चार व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई। जिले भर में सोमवार शाम से ही कही तेज तो कहीं रिमझीम बारिश का दौर शरु हो गया। मौसम परिवर्तन होने से वैशाख माह में भी लोगों को सावन महीने का एहसास होने लगा। जिले में बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ 30 व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 20 डिग्री हो गया। शहर सहित जिले के गांव ढ़ाणी में शाम से ही रिमझीम बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर रात भर जारी रहा। शहर में मध्य के बाद पौन घंटे तेज बारिश हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी तेजी से बहने लगा। शहर के आस-पास एमड़ी, मोही, बागोटा, सांगठन कला, पुठोल, भुडान, मुंडोल, पिपली आचार्यान, सनवाड़, सेवाली, भावा, भाणा, तासोल, केलवा, बागुंदड़ा, खटामला, बोरज आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई।
मौसम में गुली ठंडक, मौसम हुआ सुहावना
ताऊ ते तुफान से हो रही बारिश से जिले में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बैशाख माह में प्रचंड गर्मी रहती है लेकिन दो दिन हो रही बारिश से वातावरण में ठंडक गुल गई है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।

Exit mobile version