Jaivardhan News

#Crime शादी के बाद दुल्हन ले भागी लाखाें का कैश व ज्वैलरी, मंदिर में रचाई थी शादी

Crime news Jaipur https://jaivardhannews.com/the-bride-ran-away-with-cash-and-jewelery-worth-lakhs/

शादी के बाद लुटरी दुल्हन लाखों का कैश व ज्वैलरी लेकर भाग गई। बता दें कि मंदिर में शादी रचाई थी। उसके बाद दो दिन रूकने के बाद दुल्हन 1.50 लाख का कैश व ज्वैलरी लेकर चुपचाप फरार हो गई। जानकारी के अनुसार दूल्हें के परिजनों ने शादी के लिए 1.50 लाख की रकम दी थी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना जयपुर के करधनी इलाके की है।

ASI रामेश्वर लाल ने बताया कि करधनी निवासी एक 73 वर्षीय वृद्ध ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि वो अपने पुत्र की शादी करवाने के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। तभी उन्हें अपने किसी रिश्तेदार ने बताया कि किशनगढ़ निवासी कोई प्रीतम शर्मा है, जो शादी करवाने का काम करता है। ऐसे में पीड़ित वृद्ध अपने बेटे की शादी के लिए प्रीतम शर्मा से मिला। उसने बताया कि प्रीतम शर्मा ने शादी करवाने के लिए हां कर दी। उसके बाद उसे एक उत्तरप्रदेश निवासी पिंकी नाम की लड़की से मिलवाया। प्रीतम शर्मा ने उससे 2 लाख रूपए की मांग की। हालांकि पीड़ित ने इतनी रकम देने से मना कर दिया। उसके बाद दोनों के बीच डेढ़ लाख रूपए को लेकर सहमति बन गई।

मंदिर में करवाई शादी

पीड़ित ने बताया कि एक दिन उसका रिश्तेदार पदम जैन और प्रीतम शर्मा उसके घर पर आए। उन्होंने कहा कि लड़की वालों से बात कर ली है और वो शादी के लिए राजी है। उसके बाद उन्होंने मुझसे 50 रूपए एडवांस लिए बौर 1 लाख रूपए लड़की पसंद आने पर दिए। शादी तया करने के लिए पिंकी अपने दीदी व जीजा शालू , जितेन्द्र के साथ आए। उसके बाद हमने शादी तय कर दी। आरोपियों ने कहा कि शादी मंदिर में करवाई जाएगी। उसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करवाई। उसके बाद स्टाम्प पेपर व लव इन रिलेनशिप का एगीमेंट बनवाया था। उसके बाद दोनों घर पर आ गए।

कैश व लाखों की ज्वैलरी ले भागी दुल्हन

शादी के बाद दो दिन दुल्हन घर पर रूकी और 30 जनवरी को चुपचाप घर से लाखों की ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गई। बताया कि दुल्हन काे काफी ढुंढा मगर उसका कोई पता नहीं चला। घर पर देखा तो अलमारी से मंगलसूत्र, पायजेब व कैश, मोबाइल सब गायब था। बताया कि जब हमनें प्रीतम शर्मा से बता की उसने कहा कि हम पता लगाएंगें। हालांकि प्रीतम शर्मा ने यह भी कहा था कि वो सारे पैसे वापस लौटा देगा, मगर पीड़ित के पैसे मांगने पर वो बहाना बनाता गया। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version